लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन से विकिलीक्स के संस्थापक असांजे के प्रत्यर्पण को लेकर स्वीडन-अमेरिका में ठनी

By भाषा | Updated: May 20, 2019 16:03 IST

स्वीडन की अभियोजक एवा मैरी परसन ने कहा कि अगर स्वीडन की अदालत ने दुष्कर्म के संदेह में असांजे को हिरासत में लेने का आदेश दिया है तो ‘‘मैं यूरोपीय गिरफ्तारी वारंट जारी करूंगी ।’’ इस घटनाक्रम से ब्रिटेन से असांजे के प्रत्यर्पण को लेकर स्वीडन और अमेरिका के बीच भविष्य में गतिरोध उत्पन्न हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देएवा मैरी परसन ने कहा कि अगर स्वीडन की अदालत ने दुष्कर्म के संदेह में असांजे को हिरासत में लेने का आदेश दिया है तो ‘‘मैं यूरोपीय गिरफ्तारी वारंट जारी करूंगी।’’ असांजे को पिछले महीने इक्वाडोर दूतावास से निकाल दिया गया था। वहां पर असांजे ने 2012 से शरण ले रखी थी।

स्वीडन ने सोमवार को विकिलीक्स के संस्थापक जुलियन असांजे की हिरासत का अनुरोध किया। असांजे अभी ब्रिटेन की जेल में बंद हैं।

स्वीडन की अभियोजक एवा मैरी परसन ने कहा कि अगर स्वीडन की अदालत ने दुष्कर्म के संदेह में असांजे को हिरासत में लेने का आदेश दिया है तो ‘‘मैं यूरोपीय गिरफ्तारी वारंट जारी करूंगी।’’ इस घटनाक्रम से ब्रिटेन से असांजे के प्रत्यर्पण को लेकर स्वीडन और अमेरिका के बीच भविष्य में गतिरोध उत्पन्न हो सकता है।

असांजे को पिछले महीने इक्वाडोर दूतावास से निकाल दिया गया था। वहां पर असांजे ने 2012 से शरण ले रखी थी। दूतावास से बाहर आने के तुरंत बाद 11 अप्रैल को ब्रिटिश पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और 2012 में जमानत से फरार होने के चलते वह ब्रिटेन में 50 सप्ताह की सजा काट रहे हैं। पेंटागन के एक कम्यूटर में सेंध लगाने की कथित साजिश के लिए असांजे अमेरिका में भी वांछित हैं। परसन ने सोमवार को कहा कि ब्रिटिश प्रशासन असांजे को वापस भेजने को लेकर यूरोपीय गिरफ्तारी वारंट और अमेरिकी प्रत्यर्पण आग्रह पर विचार करेगा। 

टॅग्स :जूलियन असांजेब्रिटेनअमेरिकासंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत