लाइव न्यूज़ :

स्वीडन के प्रधानमंत्री ने नवंबर में पद छोड़ने की घोषणा की

By भाषा | Updated: August 22, 2021 21:09 IST

Open in App

स्टॉकहोम, 22 अगस्त (एपी) स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन ने रविवार को कहा कि वह नवंबर में अपना पद छोड़ देंगे। वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री पद संभाल रहे लोफवेन ने यह भी घोषणा की कि वह नवंबर में ही सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रमुख का पद भी छोड़ देंगे। उन्होंने अगले साल के आम चुनाव से पहले अपने वार्षिक ग्रीष्मकालीन भाषण के दौरान यह अप्रत्याशित घोषणा की। इस साल की शुरुआत में संसद में बहुमत साबित नहीं कर पाने वाले लोफवेन पहले स्वीडिश नेता हैं। लोफवेन ने कहा कि उन्होंने पार्टी को सूचित किया था, ''मैं नवंबर में पार्टी अध्यक्ष के रूप में अपना पद छोड़ना चाहता हूं और प्रधानमंत्री का पद भी छोड़ना चाहता हूं।'' हालांकि, यह तुरंत स्पष्ट नहीं हुआ है कि लोफवेन का उत्तराधिकारी कौन होगा? वह 2012 से पार्टी प्रमुख रहे हैं जाकि स्वीडन की सबसे बड़ी पार्टी है और इसके पास वर्तमान में संसद की 349 सीटों में से 100 सीटें हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO

विश्वप्रधानमंत्री मोदी का 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, स्वीडन के 'रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार' से सम्मानित, राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान

विश्वNobel Peace Prize 2025: वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो को दिया जाएगा शांति का नोबेल पुरस्कार, जानें उनके बारे में

ज़रा हटकेअजब-गजब कंपनी! स्वीडन की ये कंपनी कर्मचारियों को देती है 'Masturbation Break' जानिए क्या है वजह

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?