लाइव न्यूज़ :

उच्चतम न्यायालय ने ओबामा के स्वास्थ्य कानून को चुनौती देने वाली याचिका खारिज की

By भाषा | Updated: June 17, 2021 21:40 IST

Open in App

वाशिंगटन, 17 जून (एपी) उच्चतम न्यायालय ने तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल के दौरान बनाए गए बहुचर्चित स्वास्थ्य देखभाल कानून को चुनौती देने वाली एक याचिका को खारिज कर दिया है। इस कानून के तहत लाखों अमेरिकी नागरिकों को बीमा के दायरे में लाने का प्रावधान है।

न्यायाधीशों ने दो के मुकाबले सात मतों से बृहस्पतिवार को पूरे कानून को बरकरार रखते हुए फैसला सुनाया। न्यायालय ने कहा कि टेक्सास, रिपब्लिकन शासन वाले अन्य राज्यों तथा दो व्यक्तियों को संघीय अदालत में अपना मुकदमा लाने का कोई अधिकार नहीं है।

बाइडन प्रशासन का कहना है कि "ओबामाकेयर" के रूप में लोकप्रिय इस कानून के कारण 3.1 करोड़ लोगों के पास स्वास्थ्य बीमा है।

इस कानून के प्रमुख प्रावधानों में पहले से बीमारियों से ग्रसित लोगों के लिए सुरक्षा के अलावा कम आय वाले लोगों को भी बीमा सुविधा प्रदान करता है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस कानून का तीखा विरोध किया था।

फैसला सुनाने वाले न्यायाधीशों में एक न्यायमूर्ति स्टीफन ब्रेयर ने कहा कि जिन राज्यों और लोगों ने संघीय मुकदमा दायर किया है, वे यह दिखाने में नाकाम रहे हैं कि अधिनियम का न्यूनतम आवश्यक कवरेज प्रावधान असंवैधानिक है।

स्वास्थ्य देखभाल का अध्ययन करने वाले गैर-लाभकारी संगठन कैसर फैमिली फ़ाउंडेशन के कार्यकारी उपाध्यक्ष लैरी लेविट ने कहा कि न्यायालय के इस ताजा फैसले से स्पष्ट होता है कि कानून आने वाले समय में बरकरार रहने वाला है।

उन्होंने कहा कि अभी डेमोक्रेट शासन में हैं और उन्होंने इस कानून पर कायम रखने पर जोर दिया है वहीं रिपब्लिकन पार्टी कानून को पलटने के लिए ज्यादा उत्साह नहीं दिखा रही है।

राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यकाल में इस स्वास्थ्य कानून का विस्तार किया जा रहा है और वह अमेरिका में सभी लोगों को कवरेज में लाने के लिए इस कानून को नींव के रूप में देखते हैं। उनके विशाल कोविड राहत विधेयक में इस स्वास्थ्य कानून के बीमा बाजारों के माध्यम से दी जाने वाली निजी स्वास्थ्य योजनाओं के लिए सब्सिडी में काफी वृद्धि की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा