लाइव न्यूज़ :

उच्चतम न्यायालय ने महामारी के दौरान निकासियों को फिर से शुरू करने की अनुमति दी

By भाषा | Updated: August 27, 2021 12:19 IST

Open in App

वाशिंगटन, 27 अगस्त (एपी) उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों के रूढ़िवादी बहुमत ने समूचे अमेरिका में मकानों से बेदखली की प्रक्रिया फिर से शुरू करने की अनुमति दी है, जिसने बाइडन प्रशासन को एक अस्थायी प्रतिबंध लागू करने से रोक दिया गया है जो कोरोनोवायरस महामारी के कारण लगाया गया था। जनगणना ब्यूरो के अगस्त की शुरुआत के आंकड़ों के मुताबिक बृहस्पतिवार देर रात की अदालत की कार्रवाई ने अमेरिका में 35 लाख लोगों को मिली सुरक्षा को समाप्त कर दिया है जिनका कहना था कि उन्हें अगले दो महीनों में देश से निकाले जाने की आशंका है। न्यायालय ने एक अहस्ताक्षरित राय में कहा कि रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी), जिसने तीन अगस्त को स्थगन को फिर से लागू किया, उसके पास स्पष्ट कांग्रेस प्राधिकरण के बिना संघीय कानून के तहत ऐसा करने का अधिकार नहीं था। न्यायाधीशों ने सीडीसी के अधिकार के समर्थन में प्रशासन के तर्कों को खारिज कर दिया।न्यायालय ने कहा, "अगर संघ द्वारा लगाए गए निष्कासन स्थगन को जारी रखना है, तो कांग्रेस को विशेष रूप से इसे अधिकृत करना चाहिए।” तीन उदारवादी न्यायाधीशों ने असहमति जताई। न्यायमूर्ति स्टीफन ब्रेयर ने तीनों की तरफ से लिखते हुए, डेल्टा स्वरूप के कारण कोविड-19 के मामलों में वृद्धि की ओर इशारा करते हुए कहा कि अदालत को स्थगन को छोड़ देना चाहिए था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?