लाइव न्यूज़ :

मलेशिया के सुल्तान राजनीतिक नेताओं से मिलेंगे

By भाषा | Updated: August 17, 2021 13:39 IST

Open in App

कुआलालंपुर, 17 अगस्त (एपी) मलेशिया के सुल्तान मंगलवार को राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से मुलाकात करेंगे। वह देश में कोरोना वायरस की बदतर होती स्थिति के बीच नया प्रधानमंत्री नियुक्त करने में तेज़ी लाने की कोशिश में हैं। देश के प्रधानमंत्री मुहीद्दीन यासीन ने करीब 18 महीने पद पर रहने के बाद सोमवार को इस्तीफा दे दिया था। माना जाता है कि उनकी सरकार कोविड-19 महामारी का ठीक तरह से प्रबंध नहीं कर पाई थी जिस वजह से उनपर जनता की नाराज़गी का दबाव था और यही वजह रही कि उन्होंने पद से त्याग पत्र दे दिया। मलेशिया में दुनिया में प्रति व्यक्ति सबसे ज्यादा संक्रमण दर और मृत्यु दर है। देश में सात महीने से आपातकाल लागू है और जून से लॉकडाउन लगा है, बावजूद इसके दैनिक मामलों की संख्या 20,000 के पार है। सुल्तान ने आम चुनाव कराए जाने की संभावना से इनकार किया है, क्योंकि देश के कई हिस्से ‘रेड जोन’ के दायरे में हैं और स्वास्थ्य सुविधाएं अपर्याप्त हैं।हालांकि यासीन को तबतक के लिए कार्यवाहक (केयर टेकर) प्रधानमंत्री नियुक्ति किया गया है जबतक उनके उत्तराधिकारी का फैसला नहीं हो जाता है। स्थानीय मीडिया ने कहा कि सुल्तान अब्दुल्ला सुल्तान अहमद शाह ने महल में मंगलवार को पार्टियों के नेताओं को बुलाया है और माना जाता है कि सभी नेताओं को एक ही वक्त पर आमंत्रित किया गया है। इसमें यासीन की सरकार में शामिल पूर्व राजनीतिक दल एवं विपक्षी पार्टियां शामिल हैं। देश में सुल्तान की भूमिका रस्मी है लेकिन वह उस शख्स को प्रधानमंत्री नियुक्ति कर सकते हैं जिनके बारे में वह समझते हैं कि उसे प्रधानमंत्री बनने के लिए संसद में बहुमत हासिल है। हालांकि शाह के लिए प्रधानमंत्री पद के लिए योग्य शख्स का चयन करना काफी मुश्किल काम है, क्योंकि किसी भी गठबंधन ने बहुमत का दावा नहीं किया है। संसद में साधारण बहुमत के लिए 111 सदस्यों की जरूरत होती है जो फिलहाल किसी दल या गठबंधन के पास नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकतंत्र को साहसी और जीवंत संसद चाहिए

भारतWomen’s Reservation Bill: नारी वंदन बिल... एक अधूरी उम्मीद

भारतलोकतंत्र में टकराव नहीं, सहयोग से आगे बढ़ता है देश

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं