लाइव न्यूज़ :

सास सुधा मूर्ति को पद्म भूषण सम्मान, जानें ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने क्या कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 7, 2023 18:44 IST

Sudha Murthy honored Padma Bhushan: माता सुधा मूर्ति और पिता नारायण मूर्ति के प्रति अपनी भावनाओं को सोशल मीडिया पर व्यक्त किया।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन के पहले भारतीय मूल के प्रधानमंत्री सुनक ने अपनी पत्नी के पोस्ट के जवाब में लिखा,"गौरव का दिन।"नारायण मूर्ति इंफोसिस के सह-संस्थापक हैं। जीवन में एक "सकारात्मक शक्ति" बताते हुए उनकी सराहना की। 

लंदनः ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति ने लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता सुधा मूर्ति को पद्म भूषण सम्मान दिए जाने पर खुशी जताते हुए कहा कि यह गर्व की बात है। सुधा मूर्ति (72) को नयी दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में यह सम्मान दिया गया।

इस कार्यक्रम में अक्षता भी उपस्थित थीं। उन्होंने अपनी माता सुधा मूर्ति और पिता नारायण मूर्ति के प्रति अपनी भावनाओं को सोशल मीडिया पर व्यक्त किया। अक्षता के पति एवं ब्रिटेन के पहले भारतीय मूल के प्रधानमंत्री सुनक ने अपनी पत्नी के पोस्ट के जवाब में लिखा,"गौरव का दिन।"

नारायण मूर्ति इंफोसिस के सह-संस्थापक हैं। अक्षता मूर्ति ने अपनी मां को सम्मानित किए जाने के बाद बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, "कल, मैंने अपनी मां को भारत के राष्ट्रपति से पद्म भूषण प्राप्त करते हुए गर्व के साथ देखा।" उन्होंने लिखा, "पिछले महीने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर, मैंने अपनी मां के असाधारण सफर पर विचार किया, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित से कहानी कहने तक, लेकिन उनके धर्मार्थ और समाजसेवी प्रयासों ने मेरे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा के रूप में काम किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘“मेरी मां श्रेय के लिए नहीं जीती है। मुझे और मेरे भाई को माता-पिता से जो मूल्य मिले हैं - कड़ी मेहनत, विनम्रता, निस्वार्थता ... लेकिन कल उनके  काम को पहचान मिली जिसे देखना एक भावुक अनुभव था।” उनके भाई रोहन मूर्ति ने भी अपने सोशल मीडिया पोस्ट में अपनी मां को अपने जीवन में एक "सकारात्मक शक्ति" बताते हुए उनकी सराहना की। 

टॅग्स :ऋषि सुनकSudha Murthy
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

ज़रा हटकेअक्षता मूर्ति को पसंद आई ‘अजमेरा फैशन’ की साड़ी?, लंदन तक पहुंची सूरत की चमक

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: सादगी की मिसाल सुधा मूर्ति अब 'सर्वश्रेष्ठ नवोदित सांसद', लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड्स में लहराया परचम

क्रिकेटIND vs ENG 5th T20 Highlights: अभिषेक शर्मा 135 रन और इंग्लैंड 97 रन, अकेले टीम इंडिया ओपनर ने अंग्रेजों से वसूला ‘लगान’

भारतWATCH: जयपुर लिट फेस्ट में ससुरजी नारायण मूर्ति के साथ शामिल हुए ऋषि सुनक, मौसी सास ने उन्हें 'नमस्ते' करने की याद दिलाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!