लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका में राजनीतिक उथल-पुथल तेज, सिरीसेना सरकार से 6 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

By भाषा | Updated: April 12, 2018 16:45 IST

इस्तीफा देने वाले सभी मंत्रियों ने हाल ही में संयुक्त विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के खिलाफ संसद में पेश अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया था। 

Open in App

कोलंबो , 12 अप्रैल। राष्ट्रपति मैत्रीपाला सीरीसेना के नेतृत्व वाली श्रीलंकाई सरकार से छह मंत्रियों ने बुधवार रात अचानक इस्तीफा दे दिया है। इन सभी ने हाल ही में संयुक्त विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के खिलाफ संसद में पेश अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया था। 

सिरीसेना के नेतृत्व वाले श्रीलंका फ्रीडम पार्टी (एसएलएफपी) के इन मंत्रियों ने कल देर रात राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा भेजा था। आपदा प्रबंधन मंत्री अनुरा प्रियदर्शन यापा ने इस मामले में कहा कि, हमने राष्ट्रपति को सूचित कर दिया है कि हम कल अर्द्धरात्रि से सरकार का साथ छोड़ रहे हैं।

इस्तीफा देने वाले मंत्रियों में खेल मंत्री दयासीरी जयसेकारा, सामाजिक सशक्तिकरण और कल्याण मंत्री एस. बी. दिसानायके, श्रम मंत्री जॉन सेनेविरत्ने, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अनुसंधान मंत्री सुशील प्रेमजयंत और कौशल विकास और वोकेशनल प्रशिक्षण मंत्री चांडीमा वीराक्कोडी के नाम शामिल हैं। 

टॅग्स :श्री लंका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वश्रीलंका ऊपर से शांत, पर जनता में असंतोष बरकरार, श्रीलंका के पूर्व मंत्री डॉ. विजयदासा राजपक्षे

भारतसंविधान की रक्षा में अधिवक्ताओं की भूमिका

क्रिकेटश्रीलंकाई क्रिकेटरों की गंदी हरकत, निजी होटल के बाथरूम में चुपके से बना रहे थे महिला डॉक्टरों का वीडियो, हुए गिरफ्तार

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत