लाइव न्यूज़ :

श्रीलंकाई प्रदर्शनकारियों को राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के घर से मिले लाखों रुपये, स्विमिंग पूल में नहाने, जीम का आनंद लेते वीडियो हुआ वायरल

By अनिल शर्मा | Updated: July 10, 2022 14:16 IST

शनिवार की उथल-पुथल के बाद सोशल मीडिया पर कई नाटकीय वीडियो वायरल हो रहे हैं जहां हजारों प्रदर्शनकारियों ने राजधानी में राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास पर धावा बोल दिया।

Open in App
ठळक मुद्देस्थानीय मीडिया के अनुसार बरामद धन सुरक्षा इकाइयों को सौंप दिया गयाएक वीडियो में प्रदर्शनकारी उन करेंसी नोटों को गिनते हुए दिखाई दे रहे हैं 

कोलंबोः देश के सबसे खराब आर्थिक संकट के बीच शनिवार को राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के घर पर धावा बोलने वाले प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि हवेली से बड़ी राशि बरामद हुई है। 

श्रीलंका के दैनिक समाचार पत्र, डेली मिरर के अनुसार बरामद धन सुरक्षा इकाइयों को सौंप दिया गया था। मीडिया आउटलेट ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो में, प्रदर्शनकारी उन करेंसी नोटों को गिनते हुए दिखाई दे रहे हैं जिनके बारे में उन्होंने दावा किया था कि वे राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास से निकले थे।

श्रीलंकाई अधिकारियों ने कहा कि स्थिति को तभी समझा जा सकता है जब वे प्रासंगिक तथ्यों के साथ इसकी जांच करें और सामने आएं। श्रीलंका सेना के जनरल शैवेंद्र सिल्वा ने सभी नागरिकों से देश में शांति बनाए रखने के लिए सशस्त्र बलों और पुलिस को अपना समर्थन देने का आग्रह किया। उन्होंने ये टिप्पणी ट्राई फोर्स कमांडरों के साथ एक विशेष बयान में की।

शनिवार की उथल-पुथल के बाद सोशल मीडिया पर कई नाटकीय वीडियो वायरल हो रहे हैं जहां हजारों प्रदर्शनकारियों ने राजधानी में राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास पर धावा बोल दिया। राष्ट्रपति को एक अज्ञात स्थान पर भागने के लिए मजबूर होना पड़ा।

प्रदर्शनकारी शनिवार को पुलिस द्वारा लगाए गए सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग के साथ उनके आधिकारिक आवास में घुस गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों के स्विमिंग पूल में डुबकी लगाते, उनके किचन में घूमने, खाने-पीने के वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक ताजा वीडियो में कुछ प्रदर्शनकारियों को राष्ट्रपति भवन में जिम के समय का आनंद लेते और परिसरों का भ्रमण करते देखा गया।

इस बीच, श्रीलंका के पर्यटन और भूमि मंत्री हरिन फर्नांडो और श्रम और विदेश रोजगार मंत्री मानुषा नानायकारा ने कहा कि उन्होंने तत्काल प्रभाव से अपने मंत्री पद छोड़ने का फैसला किया है। श्रीलंकाई प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के निजी आवास में भी तोड़फोड़ की और आग के हवाले कर दिया। 

टॅग्स :श्रीलंकाGotabaya Rajapaksa
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वश्रीलंका ऊपर से शांत, पर जनता में असंतोष बरकरार, श्रीलंका के पूर्व मंत्री डॉ. विजयदासा राजपक्षे

भारतसंविधान की रक्षा में अधिवक्ताओं की भूमिका

क्रिकेटश्रीलंकाई क्रिकेटरों की गंदी हरकत, निजी होटल के बाथरूम में चुपके से बना रहे थे महिला डॉक्टरों का वीडियो, हुए गिरफ्तार

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत