लाइव न्यूज़ :

एसआईआई से टीका मिलने में विलंब के कारण श्रीलंका ने कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम स्थगित किया : मंत्री

By भाषा | Updated: April 2, 2021 15:36 IST

Open in App

कोलंबो, दो अप्रैल श्रीलंका ने अस्थायी रूप से कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम स्थगित कर दिया है क्योंकि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से और एस्ट्राजेनेका टीका मिलने में विलंब हो रहा है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री ने दी।

श्रीलंका ने जनवरी में टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत की थी, जब भारत ने उसे ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका के कोविड-19 रोधी टीके की पांच लाख खुराक उपहारस्वरूप दी थी। देश की 2.1 करोड़ आबादी में से 9,13,219 लोगों का बृहस्पतिवार तक टीकाकरण किया जा चुका है।

‘डेली मिरर’ समाचार पत्र ने शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल और कोविड-19 रोकथाम मंत्री डॉ. सुदर्शिनी फर्नांडोपुले के हवाले से बताया कि बुधवार रात से टीकाकरण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है, क्योंकि ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका की मौजूदा खुराकों का इस्तेमाल उन लोगों को दूसरी खुराक देने में किया जाएगा जिन्हें पहली खुराक दी जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम अस्थायी रूप से रोक दिया गया है क्योंकि एस्ट्राजेनेका टीका की और खुराकें मिलने में विलंब हो रहा है।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने हाल में एस्ट्राजेनेका टीका के निर्यात को स्थगित कर दिया था।

उपहार में टीका मिलने के बाद श्रीलंका ने भारतीय टीके की और खुराकों के लिए ऑर्डर दिया था। ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका के टीके कोविशील्ड को एसआईआई के साथ मिलकर विकसित किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'