लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका ने वायरस के भारतीय स्वरूप के सामुदायिक प्रसार की आशंका से इंकार किया

By भाषा | Updated: May 11, 2021 17:38 IST

Open in App

कोलंबो, 11 मई श्रीलंका ने मंगलवार को कहा कि पिछले सप्ताह कोविड-19 के भारतीय स्वरूप (.बी.1.617) का एक मामला सामने आने के बावजूद उसे इसके सामुदायिक प्रसार की आशंका दिखाई नहीं पड़ती।

सरकार के प्रवक्ता उदय गम्मनपिला ने कहा कि वायरस के भारतीय स्वरूप के सामुदायिक प्रसार की कोई आशंका नहीं है क्योंकि इस स्वरूप की चपेट में पाया गया व्यक्ति एक पृथक-वास केंद्र में था।

उन्होंने कहा कि गत शनिवार को इस व्यक्ति में वायरस के भारतीय स्वरूप की पुष्टि हुई थी जोकि हाल ही में भारत से लौटा था।

इस बीच, स्वास्थ्य विशेषज्ञों का दावा है कि श्रीलंका में संक्रमण के बढ़ते मामलों के लिए वायरस का ब्रिटिश स्वरूप जिम्मेदार है।

वायरस के प्रसार की कड़ी को रोकने के लिए सरकार ने सोमवार रात को प्रांतों के बीच यात्रा करने पर भी रोक लगाने की घोषणा की।

श्रीलंका में रविवार तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 12,6000 मामले सामने आ चुके थे जबकि अब तक 827 लोग इस घातक वायरस के कारण जान गंवा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल