लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका में पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या भी उतरे सड़कों पर, बोले- हम जीतेंगे

By शिवेंद्र राय | Updated: July 9, 2022 17:23 IST

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे पर लगातार इस्तीफा देने का दबाव बढ़ रहा है। राष्ट्रपति आवास को ही अपने कार्यालय के तौर पर इस्तेमाल कर रहे गोटबाया ने कोलंबो में प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही आवास खाली कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीलंका में सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारीराष्ट्रपति आवास पर किया कब्जासनथ जयसूर्या भी आए प्रदर्शनकारियों के साथ

कोलंबो: श्रीलंका में चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर सनथ जयसूर्या भी सड़क पर उतर गए हैं। ये प्रदर्शन श्रीलंकाई राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के खिलाफ हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का साथ देते हुए पूर्व क्रिकेटर जयसूर्या ने कहा कि, मैं हमेशा श्रीलंका के लोगों के साथ खड़ा रहूंगा। हम जल्द ही जीत का जश्न मनाएंगे। ये सब बिना किसी हिंसा के शांतिपूर्ण तरीके से होगा।

राष्ट्रपति के घर पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा

श्रीलंका में प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग करते हुए शनिवार को उनके आधिकारिक आवास में घुस गए। सुरक्षा में तैनात जवानों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। श्रीलंकाई राष्ट्रपति परिवार सहित आधिकारिक आवास छोड़कर भाग गए हैं।

बता दें कि श्रीलंका में हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर हैं। यहां तक कि ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच चल रहे टेस्ट मैच के दौरान प्रदर्शनकारी स्टेडियम तक भी पहुंच गए। ये मैच गाले में खेला जा रहा है। श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने हालात से निपटने के लिए तुरंत एक आपात भैठक भी बुलाई है।

इसलिए हो रहे हैं प्रदर्शन

श्रीलंका में सरकार की खराब नीतियों के कारण आर्थिक हालात बेहद खराब हो गए हैं। देश में खाद्यान और ईंधन का संकट खड़ा हो गया है। हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि लोगों को रोजमर्रा के जरूरत के सामान भी नहीं मिल रहे हैं। मंहगाई बेतहाशा बढ़ गई है। इन्हीं हालातों की वजह से राष्ट्रपति पर पद छोड़ने का दबाव लगातार बढ़ रहा था। राष्ट्रपति के कार्यालय पर प्रदर्शनकारी पहले ही कब्जा कर चुके थे। कार्यालय पर कब्जा करने के बाद से ही राष्ट्रपति अपने आवास को कार्यालय के तौर पर इस्तेमाल कर रहे थे।

टॅग्स :Gotabaya Rajapaksaश्रीलंकाSri LankaColombo
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वश्रीलंका ऊपर से शांत, पर जनता में असंतोष बरकरार, श्रीलंका के पूर्व मंत्री डॉ. विजयदासा राजपक्षे

भारतसंविधान की रक्षा में अधिवक्ताओं की भूमिका

क्रिकेटश्रीलंकाई क्रिकेटरों की गंदी हरकत, निजी होटल के बाथरूम में चुपके से बना रहे थे महिला डॉक्टरों का वीडियो, हुए गिरफ्तार

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत