लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका बम ब्लास्ट: सरकार ने सोशल मीडिया पर लगाय प्रतिबंध, फेसबुक और व्हाट्सऐप किया बैन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 13, 2019 13:25 IST

श्रीलंका में पिछले महीने हुए सीरियल धमाकों के बाद सरकार सुरक्षा मजबूत करने के लिए लगातार कदम उठा रही है। सरकार ने एक नए आदेश में कहा कि देश में मौजूद सभी मिस्जदों में जो उपदेश सुनाए जाते हैं, उनकी एक कॉपी जमा कराना जरूरी है।

Open in App
ठळक मुद्देईस्टर के दिन गिरजाघरों और होटलों पर हुए हमले में करीब 260 लोग मारे गए थे। श्रीलंका के भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 47 वर्षीय एक वांछित मौलाना को सुरक्षा बलों ने सोशल मीडिया पर चरमपंथी विचार प्रसारित करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

श्रीलंका में पिछले महीने हुए सीरियल धमाकों के बाद सरकार सुरक्षा मजबूत करने के लिए लगातार कदम उठा रही है। इसी के तहत अल्पसंख्यक मुसलमानों और बहुसंख्यक सिंहली समुदाय के बीच बढ़ रहे तनाव की पृष्ठभूमि में श्रीलंका सरकार ने सोमवार (13 मई) को सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया। ईस्टर के दिन गिरजाघरों और होटलों पर हुए हमले में करीब 260 लोग मारे गए थे।  एक मुसलमान दुकानदार के फेसबुक पोस्ट को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद चिलाव शहर में भीड़ ने एक मस्जिद और कुछ दुकानों पर हमला किया। अधिकारियों ने बताया कि अल्पसंख्यक मुसलमानों और बहुसंख्यक सिंहलियों के साथ झड़प के बाद मध्य रात्रि से फेसबुक और व्हाट्सऐप पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

रविवार (12 मई) देर शाम अशांति कुलियापितिया तक फैल गई जहां एक मस्जिद और कुछ मुसलमान दुकानदारों पर हमला हुआ। इस कारण क्षेत्र में कर्फ्यू लगाना पड़ा। पुलिस प्रवक्ता रुवन गुणेशखर ने बताया कि कुलियापितिया और चिलाव से कर्फ्यू हटा लिया गया है। 

श्रीलंका में चरमपंथी विचार प्रसारित करने का आरोपी वांछित मौलाना गिरफ्तार

श्रीलंका के भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 47 वर्षीय एक वांछित मौलाना को सुरक्षा बलों ने सोशल मीडिया पर चरमपंथी विचार प्रसारित करने के आरोप में गिरफ्तार किया। एक मीडिया रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। 

डेली मिरर की खबर के मुताबिक मौलाना की पहचान का खुलासा अभी नहीं किया गया है। मौलाना सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडिया प्रसारित करने के मामले में वांछित थे जो समाज के ताने-बाने को नुकसान पहुंचा सकता है।मौलाना को 14 मई तक के लिए हिरासत में भेज दिया गया है। संदिग्ध वावुनिया का रहनेवाले हैं और उन्हें शनिवार को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह मक्का से हज करके हवाईअड्डे पर पहुंचे थे। अ

खबार की खबर के मुताबिक संदिग्ध लोगों को हज पर भेजता था। यह गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब देश के मस्जिदों के न्यासियों को निर्देश दिया गया है कि वह घृणा का प्रचार करने वाले किसी भी बैठक में न तो हिस्सा लें और न ही ऐसी बैठक की अनुमति दें। न्यासियों को धार्मिक उपदेशों की रिकॉर्डिंग भी अधिकारियों के पास भेजने के निर्देश दिए गए हैं। 

मस्जिदों में सुनाए जाने वाले उपदेशों की दिखानी होगी कॉपी

श्रीलंका सरकार ने हाल ही में ये भी आदेश में कहा कि देश में मौजूद सभी मिस्जदों में जो उपदेश सुनाए जाते हैं, उनकी एक कॉपी जमा कराना जरूरी है।

बताया जा रहा है कि आईएस के हमलों की जिम्मेदारी लेने के बाद से ही श्रीलंका में इस्लामी आतंकवाद खत्म करने के लिए ऐसे फैसले लिए जा रहे हैं। श्रीलंका के धर्म और सांस्कृतिक मामलों के मंत्रालय ने कहा है कि मस्जिदों का इस्तेमाल कट्टरपंथी विचार फैलाने के लिए नहीं होना चाहिए। ऐसे में देश की स्थिति को देखते हुए सभी मस्जिदों के ट्रस्टियों को निर्देश दिए जाते हैं कि वह मस्जिद को कट्टरपंथी गतिविधि या नफरत फैलाने का केंद्र न बनने दें। चेहरा ढंकने पर भी लग चुका है। 

टॅग्स :श्रीलंका ब्लास्टश्रीलंका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वश्रीलंका ऊपर से शांत, पर जनता में असंतोष बरकरार, श्रीलंका के पूर्व मंत्री डॉ. विजयदासा राजपक्षे

भारतसंविधान की रक्षा में अधिवक्ताओं की भूमिका

क्रिकेटश्रीलंकाई क्रिकेटरों की गंदी हरकत, निजी होटल के बाथरूम में चुपके से बना रहे थे महिला डॉक्टरों का वीडियो, हुए गिरफ्तार

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत