लाइव न्यूज़ :

दक्षिणपूर्व एशिया एवं हिंद प्रशांत क्षेत्र दुनिया का भविष्य तय करेंगे: कमला हैरिस

By भाषा | Updated: August 23, 2021 16:22 IST

Open in App

सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग के साथ मुलाकात के बाद अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने सोमवार को कहा कि उनका मानना है कि दक्षिण पूर्व एशिया और हिंद-प्रशांत क्षेत्र दुनिया का भविष्य तय करेंगे। दक्षिण पूर्व एशिया के साथ अमेरिका की साझेदारी बढ़ाने के उद्देश्य से वह इस क्षेत्र की यात्रा पर हैं। ली के साथ यहां संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में हैरिस ने कहा कि अमेरिका ने सिंगापर एवं दक्षिणपूर्व एशिया के साथ जो समझौते किये हैं वह दुनियाभर में उसकी ताकत एवं स्थायी संबंधों का सबूत हैं। उन्होंने कहा कि ये केवल ऐसी प्राथमिकताएं नहीं है जिनका संबंध अमेरिका की सुरक्षा एवं आर्थिक हितों से है बल्कि उनका संबंध उन चुनौतियों से है जिनसे दुनिया जूझ रही है जैसे भावी महामारियां और ऐसे में इन देशों के साथ मिलकर अनुसंधान करने एवं उन्हें (महामारियों को) रोकने के लिए क्या कर सकते हैं। हैरिस ने कहा, ‘‘ यह एक ऐसा संबंध है जो, हमारे सामने जो चुनौतियां और मौके हैं, उन दोनों के संदर्भ में साझे दृष्टिकोण पर आधारित है... यह हमारी परस्पर प्रतिबद्धता, जिज्ञासा और दिलचस्पी के संबंध में भविष्य को लेकर है। ’’ उपराष्ट्रपति रविवार को यहां पहुंची और सिंगापुर के राष्ट्रपति महल ‘इस्ताना’ में आज उनका औपचारिक स्वागत किया गया। हैरिस की सिंगापुर यात्रा दक्षिण पूर्व एशिया में बाइडन प्रशासन की आक्रामक कूटनीति का हिस्सा है क्योंकि यह एक ऐसा क्षेत्र है जो इस क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामक कार्रवाई के बीच अमेरिका की भावी समृद्धि एवं सुरक्षा के लिए अहम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

क्राइम अलर्टSex With Student: 16 साल के छात्र से संबंध बनाने वाली शिक्षिका को जेल, कोर्ट ने सुनाई सजा

विश्वअमेरिका के दावों की खुली पोल; होर्मुज जलडमरूमध्य में 5 नागरिकों की मौत से ईरान में भारी आक्रोश

विश्वट्रंप ने ईरान को दोबारा हमले की दी धमकी, तेहरान के 14 पॉइंट वाले प्रस्ताव पर हो रहा विचार

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत