लाइव न्यूज़ :

शिखर वार्ता नहीं होने से दुखी दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में शामिल होने जापान नहीं जाएंगे

By भाषा | Updated: July 19, 2021 19:15 IST

Open in App

सियोल, 19 जुलाई (एपी) दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन ने जापान के प्रधानमंत्री के साथ एक शिखर वार्ता आयोजित न किए जाने का हवाला देते हुए टोक्यो ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए जापान का दौरा नहीं करने का फैसला किया है।

मून के कार्यालय ने सोमवार को कहा कि सियोल और टोक्यो के अधिकारियों ने युद्धकालीन इतिहास के बारे में लंबे समय से चल रहे विवादों और उनके संबंधों के "भविष्य-उन्मुख" विकास को लेकर बातचीत की, लेकिन दोनों देशों के नेताओं के बीच शिखर वार्ता आयोजित करने के लिए पर्याप्त साझा आधार नहीं मिला।

ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए मून के टोक्यो जाने की संभावना थी, जिसपर दोनों देश चर्चा कर रहे थे। इतिहास, व्यापार और सैन्य सहयोग पर विवादों को लेकर हाल के वर्षों में खराब हुए द्विपक्षीय संबंधों को ठीक करने के लिए प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा के साथ वार्ता आयोजित करने की बात चल रही थी।

गौरतलब है कि हाल के वर्षों में इन विवादों को लेकर दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध युद्धकाल के बाद के निम्नतम स्तर पर आ गए हैं।

मून के कार्यालय ने एक बयान में कहा, "टोक्यो ओलंपिक दुनिया भर के लोगों के लिए शांति का उत्सव है और हमें उम्मीद है कि जापान ओलंपिक को सुरक्षित और सफलतापूर्वक आयोजित करेगा।"

बयान में कहा गया, "हम यह भी आशा करते हैं कि हमारे एथलीट, कठिन परिस्थितियों के बावजूद, प्रतिस्पर्धा में अपने उन्नत कौशल का पूरी तरह से प्रदर्शन करेंगे और अच्छे सेहत के साथ घर लौटेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी