लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड फिल्मों के दीवाने हैं दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री पार्क जिन, 3 इडिट्स और चेन्नई एक्सप्रेस को बताया फेवरेट फिल्म

By रुस्तम राणा | Updated: April 7, 2023 19:37 IST

दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री पार्क जिन ने कहा, मुझे बॉलीवुड फिल्में पसंद हैं। मैंने '3 इडियट्स' देखी और शाहरुख खान की 'चेन्नई एक्सप्रेस' भी मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक हैं।  

Open in App
ठळक मुद्देसाउथ कोरिया के विदेश मंत्री ने कहा, 'नाटू नाटू' नृत्य कोरिया में लोकप्रिय हैउन्होंने कहा- मैंने खुद ये फिल्म देखी है फिल्म काफी अच्छी हैपार्क जिन ने कहा, मुझे बॉलीवुड फिल्में पसंद हैं

नई दिल्ली: दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री पार्क जिन भारत दौरे पर हैं। दिल्ली में भारतीय फिल्म ब्लॉकबस्टर 'आरआरआर' के गाने नाटू-नाटू की तारीफ करते हुए साउथ कोरिया के विदेश मंत्री ने कहा, 'नाटू नाटू' नृत्य कोरिया में लोकप्रिय है। मैंने खुद ये फिल्म देखी है फिल्म काफी अच्छी है। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के प्रति भी अपने प्रेम का इजहार किया। पार्क जिन ने कहा, मुझे बॉलीवुड फिल्में पसंद हैं। मैंने '3 इडियट्स' देखी और शाहरुख खान की 'चेन्नई एक्सप्रेस' भी मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक हैं।  

आपको बता दें कि साउथ कोरिया के विदेश मंत्री की भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है। ऐसे में भारत ने शुक्रवार को नई दिल्ली के एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि भारत-कोरिया गणराज्य इस वर्ष राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, यह यात्रा हमारी विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करेगी। 

वहीं जिन ने कहा, जी20 देशों के सदस्यों के विभिन्न हितों और अन्य गैर-जी20 देशों की आवाजों को भी समन्वित करना भारत की बहुत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है... कोरिया को भारत के साथ मिलकर काम करने में बहुत खुशी होगी। दिल्ली पहुंचने पर पार्क जिन ने भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। 

टॅग्स :दक्षिण कोरियाजी20जगदीप धनखड़शाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदक्षिण कोरिया के साथ व्यापार संतुलन जरूरी?, द्विपक्षीय व्यापार 27 अरब डॉलर के करीब?

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

बॉलीवुड चुस्कीK-Pop स्टार Aoora ने 'शिव तांडव स्तोत्र' पर किया रैप परफॉर्मेंस, वीडियो हुआ वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत