लाइव न्यूज़ :

South Korea heavy rain: 5 दिन से भारी बारिश, 14 की मौत और 12 लापता, 3840 लोगों को मजबूरन घरों को खाली करना पड़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 20, 2025 11:30 IST

South Korea heavy rain: सियोल के उत्तर-पूर्व में स्थित गैप्योंग शहर में एक अन्य व्यक्ति उफनती नदी में बह जाने के बाद मृत पाया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे सप्ताह की शुरुआत में एक डूबी हुई कार में तीन लोग मृत पाए गए थे। मिट्टी तथा कंक्रीट में कार दब गई, जिस पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। लगभग 3,840 लोगों को मजबूरन अपने घरों को खाली करना पड़ा।

सियोलः दक्षिण कोरिया में पांच दिन से हो रही भारी बारिश के कारण वर्षाजनित घटनाओं में 14 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य लापता हो गए। सरकार ने रविवार को यह जानकारी दी। आंतरिक एवं सुरक्षा मंत्रालय ने बताया कि बारिश के कारण रविवार को एक मकान के ढह जाने से वहां रहने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई और सियोल के उत्तर-पूर्व में स्थित गैप्योंग शहर में एक अन्य व्यक्ति उफनती नदी में बह जाने के बाद मृत पाया गया।

मंत्रालय ने कहा कि दक्षिणी शहर सानचियोंग में रविवार को भारी बारिश के बीच भूस्खलन की घटना, मकान ढहने और अचानक बाढ़ आ जाने के कारण आठ लोग मृत पाए गए जबकि छह अन्य लोग लापता हो गए। मंत्रालय की एक रिपोर्ट में कहा गया कि गैप्योंग और दक्षिणी शहर ग्वांगजू में छह लोग लापता हैं।

पिछले सप्ताह की शुरुआत में एक डूबी हुई कार में तीन लोग मृत पाए गए थे और भारी बारिश के दौरान सियोल के दक्षिण स्थित ओसान में एक ओवरपास की दीवार ढह जाने के बाद मिट्टी तथा कंक्रीट में कार दब गई, जिस पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार सुबह नौ बजे तक लगभग 3,840 लोगों को मजबूरन अपने घरों को खाली करना पड़ा।

टॅग्स :दक्षिण कोरियामौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागबाढ़मानसून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतखराब मौसम, तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने के कारण 26 जिलों से 111 लोगों की मौत, 72 घायल, 170 पशु मरे और 227 घरों को नुकसान

ज़रा हटकेभीषण तूफान और टिन की छत के साथ उड़ा नान्हे मियां?, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: बरेली में तूफान, हवा में उड़ा युवक, नन्हे मियां ने बताया मंजर...

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत