लाइव न्यूज़ :

गाजा से रॉकेट दागे जाने के बाद इजराइल में सायरन की आवाज सुनाई दी

By भाषा | Updated: August 16, 2021 19:59 IST

Open in App

यरूशलम, 16 अगस्त (एपी) गाजा पट्टी से रॉकेट दागे जाने के बाद दक्षिणी इजराइल में सोमवार को हवाई हमले के सायरन सुने गए। इजराइल की सेना ने बयान जारी कर कहा कि हवाई सुरक्षा ने एक रॉकेट लांच को बीच में ही रोक लिया गया । एक वीडियो में दिखाया गया कि दक्षिणी शहर देरोट में रॉकेट को बीच में रोक दिया गया। गाजा पट्टी में मई में हमास एवं इजराइल के बीच चले 11 दिनों के युद्ध के बाद पहली बार फलस्तीनी आतंकवादियों ने रॉकेट दागे हैं। रॉकेट हमला इजराइल और हमास के बीच तीन महीने से अपेक्षाकृत चल रही शांति की स्थिति को भंग कर सकता है। रॉकेट हमला के लिए फिलहाल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। हमले के कुछ घंटे पहले ही इजराइल के सैनिकों की कब्जे वाले पश्चिमी तट पर देर रात गिरफ्तारी के लिए की गई छापेमारी के दौरान फलस्तीन के बंदूकधारियों से संघर्ष हुआ था। इसमें चार फलस्तीनी मारे गए। फलस्तीन की संवाद समिति वाफा ने कहा कि इजराइल के हमले में चार लोग मारे गए और पांचवां व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वइजरायली हमलों में मारा गया 7 अक्टूबर के हमले का 'रचयिता' हमास की आर्म्ड विंग का चीफ

विश्वमिडिल-ईस्ट तनावः युद्धविराम को 45 दिनों के लिए बढ़ाने पर सहमत इजराइल-लेबनान, अमेरिका ने कहा-2-3 जून को और बातचीत होगी

विश्वट्रंप ने ईरान को दोबारा हमले की दी धमकी, तेहरान के 14 पॉइंट वाले प्रस्ताव पर हो रहा विचार

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा