लाइव न्यूज़ :

थियानमेन चौक नरसंहार पर चीन-अमेरिका में ठनीः यूएस ने कहा-ऐसी त्रासदी थी जिसे भुलाया नहीं जा सकता, पीड़ितों को सम्मानित करने को कहा

By भाषा | Updated: June 5, 2020 15:28 IST

कोरोना वायरस को लेकर अमेरिका और चीन में ठनी है। हांगकांग, विश्व स्वास्थ्य संगठन सहित कई मामलों को लेकर दोनों देश के मनमुटाव जारी है। अब यूएस ने कहा कि 1989 के थियानमेन चौक नरसंहार पर इतिहास चीन को माफ नहीं करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देचीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) द्वारा निहत्थे चीनी असैन्य नागरिकों का नरसंहार ऐसी त्रासदी थी जिसे भुलाया नहीं जा सकता।नरसंहार से जुड़ी घटनाओं के दौरान मारे गए, हिरासत में लिए गए या लापता लोगों का सम्मान करने की अपील करता है।

वाशिंगटनः व्हाइट हाउस ने 1989 के थियानमेन चौक नरसंहार से जुड़ी घटनाओं के दौरान मारे गए, हिरासत में लिए गए या लापता लोगों का पूर्ण ब्यौरा उपलब्ध कराने की चीन से अपील की है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैली मेकनैनी ने पूरी दुनिया के साथ ही नरसंहार की निंदा करते हुए बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा, “चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) द्वारा निहत्थे चीनी असैन्य नागरिकों का नरसंहार ऐसी त्रासदी थी जिसे भुलाया नहीं जा सकता।”

उन्होंने कहा कि अमेरिकी लोग उन लाखों चीनी नागरिकों के साहस एवं आशावाद को दर्शाते हैं जो 31 साल पहले बड़े पैमाने पर फैले आधिकारिक भ्रष्टाचार के खिलाफ और अपने देश में अपनी बात रखने की मांग के साथ बीजिंग और पूरे चीन में शांतिपूर्ण ढंग से एकत्र हुए थे। मेकनैनी ने घटना की 31वीं वर्षगांठ पर कहा, “अमेरिका चीन से चार जून,1989 को थियानमेन चौक नरसंहार से जुड़ी घटनाओं के दौरान मारे गए, हिरासत में लिए गए या लापता लोगों का सम्मान करने की अपील करता है।”

इस स्मृति दिवस पर, अमेरिका के लोग चीनी सरकार से मानवाधिकार की सार्वभौमिक घोषणा और चीन-भारत संयुक्त घोषणा के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने, चीन के संविधान के तहत सभी चीनी नागरिकों को प्रदत्त अधिकार एवं स्वंतत्रता को बरकरार रखने और नस्ली एवं धार्मिक अल्पसंख्यकों के सुव्यवस्थित दमन को समाप्त करने की अपील करते हैं। प्रेस सचिव के इस बयान से एक दिन पहले विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने विदेश मंत्रालय में थियानमेन चौक नरसंहार के पीड़ितों से मुलाकात की थी।

उधर, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को अमेरिकी निवेशकों को चीनी कंपनियों से सुरक्षित रखने के लिए एक ज्ञापन जारी किया। इसमें कहा गया कि चीन द्वारा निवेशकों के महत्त्वपूर्ण संरक्षण उपायों का अनुपालन किए बिना अमेरिकी पूंजी बाजार से लाभ उठाना गलत एवं खतरनाक है।

ट्रंप ने कहा, दशकों तक चीनी कंपनियों ने अमेरिकी पूंजी बाजारों का लाभ उठाया है और अमेरिका में जुटाई गई पूंजी ने चीन के त्वरित आर्थिक विकास को बढ़ाया है। इस ज्ञापन को विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ और राष्ट्रीय सुरक्षा नेतृत्व के अन्य सदस्यों को जारी किया गया। 

टॅग्स :अमेरिकाचीनडोनाल्ड ट्रम्पशी जिनपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो