लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर के इंटरनेट उपयोक्ताओं ने केजरीवाल पर ‘गलत सूचना फैलाने’ का आरोप लगाया, माफी की मांग की

By भाषा | Updated: May 19, 2021 13:57 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 19 मई सिंगापुर में इंटरनेट उपयोक्ता ने देश में कोरोना वायरस का “बहुत खतरनाक” स्वरूप व्याप्त होने के दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दावे की आलोचना की है और उनपर “गलत सूचना फैलाने” का आरोप लगाते हुए माफी की मांग की है। साथ ही इसमें तथ्य जांच की सिफारिश की है।

सोशल मीडिया पर सिंगापुरवासियों की गुस्से से भरी प्रतिक्रियाएं केजरीवाल के ट्वीट पर आईं जिसमें उन्होंने कहा है कि सिंगापुर में पाया गया कि कोरोना वायरस का नया स्वरूप भारत में तीसरी लहर लेकर आ सकता है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने मंगलवार को ट्वीट किया था, “सिंगापुर में कोरोना वायरस का नया स्वरूप बच्चों के लिए बहुत खतरनाक बताया जा रहा है। यह तीसरी लहर के रूप में दिल्ली पहुंच सकता है। मेरी केंद्र सरकार से अपील है, 1. तत्काल प्रभाव से सिंगापुर से सभी हवाई सेवाएं रद्द करें, 2. प्राथमिकता के आधार पर बच्चों के लिए टीका विकल्पों पर काम करें।”

केजरीवाल के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए, सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार रात को कहा, “खबरों में जो भी दावे किए जा रहे हैं उनमें कोई सच्चाई नहीं है।”

इसने एक बयान में कहा, ‘‘वायरस को कोई सिंगापुरी स्वरूप नहीं है। हाल के हफ्तों में कोविड-19 के कई मामलों में जो स्वरूप दिख रहा है वह बी.1.617.2 है जिसकी उत्पत्ति भारत में हुई थी। वंशावली परीक्षण में इस बी.1.617.2 प्रकार को सिंगापुर में वायरस के कई क्लस्टरों के साथ जुड़ा हुआ पाया गया है।”

सिंगापुर के प्रख्यात ब्लॉगर एम ब्राउन ने लिखा, “दिल्ली के मुख्यमंत्री। बी1617 स्वरूप आपके देश से आया है।”

हैंडल ‘अंतराअनेजा’ से एक ट्विटर उपयोक्ता ने कहा कि सिंगापुर के स्कूल बी.1.617.2 स्वरूप की वजह से बंद हैं, “असल में तथ्य की जांच और गलत सूचना फैलाने के लिए माफी मांगी जानी चाहिए।”

सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन ने बुधवार को ट्वीट किया कि, “नेताओं को तथ्यों पर टिके रहना चाहिए। वायरस का कोई ‘सिंगापुरी स्वरूप” नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

विश्व अधिक खबरें

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां