लाइव न्यूज़ :

कोरोना-रोधी टीका नहीं लगवाने वाले लोगों का मेडिकल खर्च सिंगापुर सरकार नहीं देगी

By भाषा | Updated: November 8, 2021 21:27 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, आठ नवंबर सिंगापुर में जिन लोगों ने स्वेच्छा से कोविड-रोधी टीके नहीं लगवाये हैं, उन्हें कोरोना के कारण आठ दिसंबर से अस्पताल में भर्ती होने पर खुद बिल का भुगतान करना होगा।

सरकार ने सोमवार को बताया कि उसे यह निर्णय इसलिए लेना पड़ा है क्योंकि कुछ लोग अब भी टीके लेने से बचना चाहते हैं। सिंगापुर सरकार वर्तमान में सभी सिंगापुरवासियों, स्थायी निवासियों (पीआर) और लंबी अवधि के पास धारकों के कोविड-19 के इलाज का पूरा खर्च देती है। हालांकि विदेश यात्रा से लौटने के तुरंत बाद कोविड जांच में पॉजिटिव पाये जाने वाले लोग इसके अपवाद हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ओंग ये कुंग ने सोमवार को बताया कि सरकार का यह फैसला उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण संकेत होगा जो अब भी टीके लेने से बच रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, "वर्तमान में, जिन लोगों को गहन देखभाल की जरूरत है उनमें से एक बड़ा हिस्सा उन लोगों का है जिन्होंने टीके नहीं लिए हैं और हमारे स्वास्थ्य संसाधनों पर दबाव का कारण बनते हैं।"

हालांकि, जिन लोगों ने टीके की एक खुराक लगवा ली है, उन्हें दूसरी खुराक लेने के लिए 31 दिसम्बर तक का समय दिया जाएगा और इस तिथि तक कोविड-19 इलाज का खर्च सरकार उठाती रहेगी। उसके बाद उन्हें खर्च का भुगतान खुद करना होगा।

द स्ट्रेट्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने माना है कि कुछ ऐसे व्यक्ति हैं जो राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत सभी कोविड-19 टीकों के लिए चिकित्सकीय रूप से पात्र नहीं हैं।

रविवार को सिंगापुर में 2,553 मामले सामने आए और 17 मौतें हुईं। यहां कोविड के कुल 2,18,333 मामले पॉजिटिव पाये गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना