लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर ने टीकाकरण यात्रा लेन योजना का आठ और देशों के लिए विस्तार किया

By भाषा | Updated: October 9, 2021 17:35 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, नौ अक्टूबर सिंगापुर अपनी टीकाकरण यात्रा लेन (वीटीएल) योजना का 19 अक्टूबर से आठ और देशों में विस्तार करेगा। इस योजना के तहत कोविड-19 रोधी टीके की सभी खुराक लेने वाले यात्री देश में प्रवेश कर सकते हैं और उन्हें पृथक-वास की जरूरत नहीं होती। नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के हवाले से शनिवार को खबरों में यह जानकारी दी गई है।

‘‘चैनल न्यूज एशिया’’ ने सिंगापुर के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएस) के हवाले से बताया कि कनाडा, डेनमार्क, फ्रांस, इटली, नीदरलैंड, स्पेन, ब्रिटेन और अमेरिका के पूर्ण टीकाकरण वाले यात्री 19 अक्टूबर से इस व्यवस्था के तहत सिंगापुर में प्रवेश कर सकेंगे।

परिवहन मंत्री एस ईश्वरन ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, ‘‘टीकाकृत यात्रा लेन सिंगापुर और आठ नए घोषित देशों के बीच दो-तरफा यात्रा बहाल करेगी और इन देशों से आने वाले यात्रियों को पृथक-वास में नहीं रहना होगा।’’

सीएएएस ने कहा कि ब्रुनेई और जर्मनी के साथ पहले दो टीकाकरण यात्रा लेन से ‘‘अनुभव और आत्मविश्वास प्राप्त’’ करने के बाद यह कदम उठाया गया है। इन दोनों देशों के लिए पिछले महीने यह यात्रा लेन खोली गई थी।

सिंगापुर ने 15 नवंबर से दक्षिण कोरिया के साथ एक और वीटीएल की शुक्रवार को घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!