लाइव न्यूज़ :

शोम्बी शार्प भारत में संयुक्त राष्ट्र के ‘रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर’ नियुक्त

By भाषा | Updated: November 16, 2021 10:40 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 16 नवंबर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने अमेरिका के शोम्बी शार्प को भारत में विश्व निकाय का ‘रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर’ नियुक्त किया है।

संयुक्त राष्ट्र की ओर से सोमवार को जारी किए गए एक बयान के अनुसार, शार्प ‘‘ 25 वर्ष से अधिक समय से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समावेशी एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं.... यह अनुभव उन्हें इस नियुक्ति में काम आएगा।’’

उन्होंने हाल ही में आर्मेनिया में संयुक्त राष्ट्र के ‘रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर’ के रूप में अपनी सेवाएं दी थी।

शार्प ने संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) में कई प्रमुख पदों पर सेवाएं दी हैं। वह आर्मेनिया में रेजिडेंट रिप्रेजेंटेटिव, जॉर्जिया में डिप्टी रेजिडेंट रिप्रेजेंटेटिव, लेबनान में डिप्टी कंट्री डायरेक्टर, यूएनडीपी यूरोप तथा कॉमनवेल्थ रूसी संघ में स्वतंत्र देशों के लिए क्षेत्रीय एचआईवी/एड्स प्रैक्टिस टीम लीडर, न्यूयॉर्क में पश्चिमी बाल्कन के लिए कार्यक्रम प्रबंधक और रूसी संघ में सहायक रेजिडेंट रिप्रेजेंटेटिव रहे।

बयान के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र में शामिल होने से पहले, शार्प ने जिम्बाब्वे में अंतरराष्ट्रीय गैर-लाभकारी संगठन ‘केयर इंटरनेशनल’ के साथ भी काम किया।

महासचिव के उप प्रवक्ता फरहान हक ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा ‘‘रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर हमारे संयुक्त राष्ट्र दलों के काम का नेतृत्व करते हैं, जिसमें सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को बेहतर तरीके से हासिल करने के साथ ही राष्ट्रीय कोविड-19 प्रतिक्रिया योजनाओं के लिए हमारा निरंतर समर्थन शामिल है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ संयुक्त राष्ट्र के ये वरिष्ठ अधिकारी देश स्तर पर विकास के लिए महासचिव के प्रतिनिधि भी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?