लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर में जून 2022 में होगा शंगरी ला संवाद : आईआईएसएस

By भाषा | Updated: October 14, 2021 10:58 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 14 अक्टूबर कोविड-19 के खतरे के कारण 2020-21 में लगातार दो बार रद्द होने के बाद, ‘इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज’ का आईआईएसएस शंगरी-ला संवाद जून 2022 में सिंगापुर में व्यक्तिगत रूप से राजनयिक चर्चा के लिए होना प्रस्तावित है।

यह संवाद 10 जून से 12 जून के बीच होगा। आईआईएसएस- एशिया कार्यकारी निदेशक जेम्स क्रैबट्री ने बुधवार को कहा, “आईआईएसएस वैश्विक समस्याओं के समाधान के लिए आमने-सामने की कूटनीति में यकीन करता है।”

उन्होंने कहा, “एशियाई सुरक्षा मामलों में लगातार बढ़ती रुचि के समय, हम अगले जून में व्यक्तिगत रूप से राजनयिक चर्चा के लिए सिंगापुर में प्रतिनिधियों का स्वागत करने को उत्सुक हैं।”

19वां आईआईएसएस शंगरी-ला संवाद संस्थान के सफल व्यक्तिगत कार्यक्रमों की श्रृंखला में सबसे नया होगा जिसमें 2020 में हुआ और इस साल 19 नवंबर से 21 नवंबर के बीच बहरीन में प्रस्तावित आईआईएसएस मनामा संवाद शामिल है।

एशिया के प्रमुख सुरक्षा शिखर सम्मेलन के रूप में, 2002 से प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली यह सभा, वैश्विक रक्षा ए‍वं सुरक्षा प्रतिष्ठानों के राष्ट्राध्यक्षों, मंत्रियों और अन्य वरिष्ठ हस्तियों को क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए सिंगापुर में व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करने का मंच मुहैया कराती है।

2002 में शुरुआत के बाद से, इस संवाद में दुनिया भर से शीर्ष स्तर के सैन्य अधिकारी, राजनयिक, विशेषज्ञ, टिप्पणीकार और रक्षा उद्योग के अधिकारी शामिल होते रहे हैं।

यह शिखर सम्मेलन 2020 और 2021 में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के जारी प्रकोप के कारण आयोजित नहीं हो पाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत