लाइव न्यूज़ :

Shanghai supermarket stabbing attack: शंघाई सुपरमार्केट में 37 वर्षीय शख्स ने 18 लोगों को चाकू से गोंदा, 3 की मौत और 15 अस्पताल में भर्ती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 1, 2024 12:04 IST

Shanghai supermarket stabbing attack: पुलिस को सोमवार रात 9:47 बजे (स्थानीय समयानुसार) घटना की सूचना मिली और वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।

Open in App
ठळक मुद्देहमलावर लिन (37) ने वहां चाकू से लोगों पर अंधाधुंध हमला किया।18 पीड़ितों को उपचार के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया।तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य मामूली रूप से जख्मी हुए थे।

Shanghai supermarket stabbing attack: चीन के सबसे बड़े शहर शंघाई में स्थित एक सुपरमार्केट में चाकू से हमला कर एक व्यक्ति ने तीन लोगों को मार डाला और 15 अन्य को घायल कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह घटना चीन के 75वें राष्ट्रीय दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को शंघाई में हुई। यहां मंगलवार को राष्ट्रीय दिवस मनाया जा रहा है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने मंगलवार को पुलिस का बयान उद्धृत करते हुए बताया कि पुलिस को सोमवार रात 9:47 बजे (स्थानीय समयानुसार) घटना की सूचना मिली और वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।

हमलावर लिन (37) ने वहां चाकू से लोगों पर अंधाधुंध हमला किया। वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के पहुंचने पर उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। सोशल मीडिया पर ‘सुपरमार्केट’ में चाकू लिए एक व्यक्ति की तस्वीरें सामने आईं। शिन्हुआ की खबर के अनुसार, 18 पीड़ितों को उपचार के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

इस दौरान उनमें से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य मामूली रूप से जख्मी हुए थे। मामले की जांच की जा रही है। शंघाई पुलिस के एक बयान के अनुसार, लिन व्यक्तिगत वित्तीय विवादों से ग्रसित था और “अपना गुस्सा निकालने” के लिए शंघाई आया था। चीन में अधिकतर नागरिकों के लिए निजी बंदूक रखना गैरकानूनी है और यहां कुछ वर्षों से सार्वजनिक स्थानों पर चाकू से हमले के मामले सामने आ रहे हैं।

ये हमले कथित तौर पर असंतुष्ट या मानसिक रूप से विक्षिप्त लोगों द्वारा किए गए हैं। मई के महीने में भी चीन के युन्नान प्रांत के एक अस्पताल में चाकू से किए गए हमले में दो लोग मारे गए और 21 घायल हो गए थे। पिछले साल अगस्त में भी ऐसी घटना हुई और दो व्यक्ति मारे गए थे तथा सात घायल हो गए थे। हमलावर मानसिक रूप से बीमार था।

टॅग्स :चीनPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?