लाइव न्यूज़ :

टेक्सास में बिजली आपूर्ति ठप होने के मामले में कई शीर्ष अधिकारियों ने दिया इस्तीफा

By भाषा | Updated: February 24, 2021 10:09 IST

Open in App

ऑस्टिन (अमेरिका), 24 फरवरी (एपी) टेक्सास के संकटग्रस्त बिजली ग्रिड संचालन बोर्ड के शीर्ष अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि वह अपने पदों से इस्तीफा देंगे। पिछले सप्ताह खतरनाक बर्फीले तूफान के दौरान करीब 40 लाख मकानों में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई थी और कुछ मकानों में तो कई दिनों तक कड़ाके की सर्दी से राहत पाने के लिए बिजली का उपकरण काम नहीं कर पाया।

टेक्सास में इस संकट की शुरुआत के बाद से पहली बार ये इस्तीफे हो रहे हैं। वहीं, मामले में अभी और कर्मियों को हटाए जाने की मांग उठ रही है।

पद छोड़ रहे पांच निदेशकों में अध्यक्ष सैली तालबर्ग भी शामिल हैं। ये सभी टेक्सास के बाहर के रहने वाले हैं। इन सभी का इस्तीफा बुधवार से प्रभावी होने वाला है।

इस्तीफे के एक दिन पहले टेक्सास के सांसदों द्वारा राज्य की संसद में बिजली आपूर्ति ठप होने के संबंध में प्रबंधकों से तीखे सवाल पूछे जाने की संभावना है।

निदेशक पद के एक और उम्मीदवार ने भी कहा कि वह अपना नाम वापस ले रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला