लाइव न्यूज़ :

बलूचिस्तान: दो आतंकी हमलों में सात पाकिस्तानी सैनिक और एक वाहन चालक की मौत

By भाषा | Updated: May 19, 2020 23:09 IST

पाकिस्तानी फौज के मीडिया विभाग अंतर-सेवा जन संपर्क (आईएसपीआर) ने कहा कि आतंकियों ने सोमवार रात को पीर गैब क्षेत्र में फ्रंटियर कोर के एक वाहन को आईईडी विस्फोट से उड़ा दिया, जिससे पाकिस्तानी सेना के छह सैनिकों की मौत हो गई। इस हमले में एक वाहन चालक की भी मौत हो गई। चालक फौजी नहीं था।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में दो अलग-अलग आतंकी हमलों में सात पाकिस्तानी सैनिकों और एक वाहन चालक की मौत हो गई।मंगलवार को जारी एक आधिकारिक वक्तव्य में यह जानकारी दी गई।

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में दो अलग-अलग आतंकी हमलों में सात पाकिस्तानी सैनिकों और एक वाहन चालक की मौत हो गई। मंगलवार को जारी एक आधिकारिक वक्तव्य में यह जानकारी दी गई।

पाकिस्तानी फौज के मीडिया विभाग अंतर-सेवा जन संपर्क (आईएसपीआर) ने कहा कि आतंकियों ने सोमवार रात को पीर गैब क्षेत्र में फ्रंटियर कोर के एक वाहन को आईईडी विस्फोट से उड़ा दिया, जिससे पाकिस्तानी सेना के छह सैनिकों की मौत हो गई। इस हमले में एक वाहन चालक की भी मौत हो गई। चालक फौजी नहीं था।

बलूचिस्तान के कैच इलाके में एक अलग घटना में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में एक अन्य सैनिक की मौत हो गई। घटना तड़के हुई, जब सुरक्षा बल के जवान सीमा पर बाड़ लगाने का काम कर रहे थे।

संसाधन संपन्न बलूचिस्तान पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिमी भाग में स्थित है और इसकी सीमा अफगानिस्तान और ईरान से लगती है। बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा और सबसे गरीब प्रांत है। बलूच राष्ट्रवादी अक्सर सुरक्षा बलों को निशाना बनाते रहते हैं।

टॅग्स :पाकिस्तानआतंकी हमलाआतंकवादीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं