लाइव न्यूज़ :

देखें वीडियोः कुछ इस तरह किया गया स्वागत, कंजर्वेटिव पार्टी के सांसदों ने गले लगाया, वायरल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 24, 2022 21:07 IST

भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बन इतिहास रचेंगे। ठीक दिवाली के दिन पेनी मॉर्डंट के दौड़ से हटने की घोषणा के बाद सुनक को कंजरवेटिव पार्टी का निर्विरोध नेता चुन लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देयूके के मनोनीत प्रधानमंत्री ऋषि सुनक कंजर्वेटिव पार्टी मुख्यालय पहुंचे।निर्विरोध सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी का नया नेता चुन लिया गया।पूर्व वित्त मंत्री सुनक (42) ने  पेनी मॉर्डांट को मात दी।

लंदनः ब्रिटेन में दिवाली के दिन इतिहास रचा जा रहा है। लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद यूके के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक होंगे। सुनक को निर्विरोध सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी का नया नेता चुन लिया गया। पूर्व वित्त मंत्री सुनक (42) ने  पेनी मॉर्डांट को मात दी। यूके के मनोनीत प्रधानमंत्री सुनक कंजर्वेटिव पार्टी मुख्यालय पहुंचे।

कंजर्वेटिव पार्टी मुख्यालय पहुंचे तो सांसदों ने गले लगा लिया। सुनक का स्वागत कुछ इस तरह से किया गया। ब्रिटेन के मनोनीत प्रधानमंत्री ने कहा कि यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है कि मैं जिस पार्टी से प्यार करता हूं उसकी सेवा करने और देश की सेवा करने का मौका मुझे मिला है।

सुनक ने कहा कि मैं लिज ट्रस को देश के लिए उनके द्वारा दी गई सेवा के लिए धन्यवाद देता हूं। कई बदलाव के बीच अपनी सेवा गरिमा के साथ की।अपने संसदीय सहयोगियों का समर्थन और कंजरवेटिव और यूनियनिस्ट पार्टी के नेता के रूप में चुने जाने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। संकल्प लेता हूं कि मैं ईमानदारी और विनम्रता के साथ आपकी सेवा करूंगा। मैं ब्रिटेन की जनता के लिए दिन-रात काम करूंगा।

ऋषि सुनक का ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद पर आसीन होना तय हो गया है। कंजरवेटिव पार्टी के 357 सांसदों में से आधे से अधिक सांसदों ने उनका समर्थन किया। पार्टी का नेता बनने के लिए उन्हें कम से कम 100 सांसदों के समर्थन की जरूरत थी। कंजरवेटिव पार्टी के ‘बैकबेंच’ सांसदों की प्रभावशाली 1922 समिति के अध्यक्ष सर ग्राहम ब्रैडी ने संसद परिसर में घोषणा की कि उन्हें केवल एक नामांकन मिला है, लिहाजा नेतृत्व प्रतियोगिता में सुनक विजयी रहे हैं।

सुनक इन्फोसिस के सह-संस्थापक और भारत के जानेमाने उद्योगपति नारायण मूर्ति के दामाद हैं। बकिंघम पैलेस में महाराजा चार्ल्स तृतीय से मुलाकात के बाद सुनक प्रधानमंत्री बनेंगे। वह आधुनिक इतिहास में सबसे कम उम्र के ब्रिटिश प्रधानमंत्री भी होंगे। वर्तमान रिकॉर्ड धारक डेविड कैमरन हैं, जो 42 साल की उम्र में प्रधानमंत्री बने थे।

इससे पहले, कंजरवेटिव पार्टी के कई चर्चित सांसदों ने जॉनसन के खेमे को छोड़ते हुए सुनक का समर्थन किया, जिनमें पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल, कैबिनेट मंत्री जेम्स क्लेवर्ली और नदीम जहावी शामिल हैं। पटेल भारतीय मूल की पूर्व ब्रिटिश मंत्री हैं, जिन्होंने पिछले महीने लिज ट्रस के प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

टॅग्स :Rishi Sunakलिज ट्रसबोरिस जॉनसनBoris Johnson
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?

विश्वभाषाओं से जुड़े संयोग और इतिहास को समझें

विश्वखून-खराबे में कोहिनूर क्यों याद आया?

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता