लाइव न्यूज़ :

सोमालिया में सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं

By भाषा | Updated: February 19, 2021 19:24 IST

Open in App

मोगादिशु (सोमालिया), 19 फरवरी (एपी) सोमालिया में सुरक्षा बलों ने चुनावों में विलंब होने को लेकर यहां प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों लोगों पर शुक्रवार को गोलियां चलाईं। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने के बारे में अभी कोई सूचना नहीं मिली है।

सोमालिया की सरकर और विपक्षी नेताओं ने राष्ट्रपति आवास के पास बीती रात गोली चलने की बात कही, जिसके कुछ ही घंटों बाद प्रदर्शनकारियों पर यह कार्रवाई की गई।

सशस्त्र सुरक्षा कर्मियों ने मुख्य सड़कों की नाकेबंदी कर दी है।

देश में आठ फरवरी को ही चुनाव होने थे।

सूचना मंत्री उस्मान डबे ने कहा कि सशस्त्र लड़ाकों ने मोगादिशु में एक सैन्य चौकी पर बीती रात हमला किया था। वहीं, पूर्व राष्ट्रपति शरीफ शेख अहमद ने दावा कि कि सरकार ने राष्ट्रपति आवास के पास एक होटल में छापा मारा, जहां एक अन्य पूर्व राष्ट्रपति हसन शेख महमूद प्रदर्शन से पहले ठहरे हुए थे।

पूर्व प्रधानमंत्री हसन अली खैरे के विरोध मार्च का नेतृत्व करने के कुछ ही देर बाद गोलीबारी की ताजा घटना हुई। खैरे ने एक बयान में कहा कि प्रदर्शनकारियों की ओर दागा गया एक गोला हवाई अड्डे के मैदान में गिरा।

संयुक्त राष्ट्र ने शुक्रवार को कहा, ‘‘झड़प होने की ताजा घटनाएं नेताओं के आपसी मतभेद सुलझाने की फौरी जरूरत को बयां करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब