लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय का गोपनीय दस्तावेज बस स्टॉप पर मिला

By भाषा | Updated: June 27, 2021 17:28 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 27 जून ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय का गोपनीय दस्तावेज दक्षिणी-पूर्वी इंग्लैंड में एक बस स्टॉप पर मिला। इस दस्तावेज में एक युद्धपोत और ब्रिटेन की सेना से जुड़ी खुफिया सूचनाएं थी। मीडिया की एक खबर में रविवार को इस बारे में बताया गया।

बीबीसी के मुताबिक रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पिछले सप्ताह एक कर्मचारी ने दस्तावेज को कहीं खो दिया। बाद में मंगलवार सुबह केंट के एक बस स्टॉप के पीछे कीचड़ वाले स्थान पर दस्तावेज मिला। दस्तावेजों में क्रीमिया तट के पास यूक्रेन के जल क्षेत्र से युद्धपोत एचएमएस डिफेंडर के गुजरने पर रूस की संभावित प्रतिक्रिया के बारे में चर्चाओं का जिक्र था। एक दस्तावेज में अफगानिस्तान में इस साल अमेरिका के नेतृत्व वाले नाटो का अभियान खत्म होने के बाद वहां ब्रिटेन की सेना की संभावित मौजूदगी की योजनाओं पर चर्चा दर्ज थी।

रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा’’ क्योंकि पहले ही जांच शुरू कर दी गयी है।

एक व्यक्ति ने करीब 50 पन्ने का दस्तावेज मिलने और इसमें दर्ज संवेदनशील विषयवस्तु का अंदाजा होने पर बीबीसी से संपर्क किया। बीबीसी का कहना है कि इस दस्तावेज में ई-मेल और बिंदुवार प्रस्तुति के विवरण थे। रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के कार्यालय में यह दस्तावेज बनाया गया था। ब्रिटिश नौसेना के विध्वंसक पोत एचएमएस डिफेंडर से जुड़े दस्तावेज में इसके यूक्रेन के जल क्षेत्र से होकर गुजरने पर रूस की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया दिए जाने की आशंका जतायी गयी।

दस्तावेज में हथियार निर्यात पर अद्यतन जानकारी के साथ उन क्षेत्रों के बारे में भी जानकारी थी जहां ब्रिटेन की यूरोप के देशों के साथ प्रतिस्पर्धा हो सकती है। ब्रिटेन-अमेरिका रक्षा वार्ता के पिछले सोमवार सत्र के ब्रीफिंग नोट्स, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के पद संभालने के पहले महीने में की गयी टिप्पणी का विवरण भी था। ज्यादातर कागजात पर ‘आधिकारिक संवेदनशील’ के निशान थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें