लाइव न्यूज़ :

चैट जीपीटी की मदद से गर्लफ्रेंड को खोजा, टिंडर पर 5000 महिलाओं में चुनी वो एक

By आकाश चौरसिया | Updated: February 7, 2024 12:03 IST

रसियन व्यक्ति ने पोस्ट में विस्तार से बताया कि कैसे उसने लोकप्रिय डेटिंग ऐप टिंडर पर 5,000 से अधिक संभावित गर्लफ्रेंड को छांटने के लिए चैटजीपीटी के प्लेटफॉर्म ओपनएआई का उपयोग किया।

Open in App
ठळक मुद्देरसियन व्यक्ति को ऐसी सूझी की उसने एआई प्लेटफॉर्म का सहारा लियाफिर, चैटजीपीटी ने व्यक्ति के अनुपस्थिति में बात जारी रखीइसके बाद तो बात ऐसी बनी की उस गर्लफ्रेंड ने भविष्य में साथ रहने का फैसला कर लिया

नई दिल्ली: रसियन व्यक्ति ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित चैटजीपीटी के प्लेटफॉर्म ओपन एआई की मदद से टिंडर पर गर्लफ्रेंड ढूढ़ा और उसके अनुपस्थिति पर ओपनएआई बात करता रहा। अलेक्जेंडर जदान ने इस बात को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर बताया कि उन्होंने टिंडर पर आधुनिक युग में डेटिंग के लिए चैटबोट के एआई प्लेटफॉर्म ओपनएआई का सहारा लिया।  

जदान की पोस्ट में विस्तार से बताया कि कैसे उसने लोकप्रिय डेटिंग ऐप टिंडर पर 5,000 से अधिक संभावित गर्लफ्रेंड को छांटने के लिए चैटजीपीटी के प्लेटफॉर्म ओपनएआई का उपयोग किया। इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उसके ऐप के न इस्तेमाल करने पर भी गर्लफ्रेंड से बात करता रहा। फिर बात इतनी बढ़ी की प्यार में बदल गई और कैटरीना ने जदान के साथ अपना भविष्य बिताने का फैसला कर लिया। 

 

जदान ने अपने पोस्ट में खुलासा किया, "मैंने एक लड़की को प्रपोज किया, जिसके साथ चैटजीपीटी एक साल से बातचीत कर रहा था।" ऐसा करने के लिए, टिंडर पर एआई प्लेटफॉर्म ने 5,239 लड़कियों से बातचीत की, जिन्हें उसने अनावश्यक मानकर उस सूची से हटा दिया, जिसे जदान चाहता था और जदान को ध्यान में रखकर एआई प्लेटफॉर्म ने केवल एक से बातचीत जारी रखी।

जदान को कैसी मिली कैटरीना जदान ने बताया कि जिंदगी में व्यस्त रहने और काम के बोझ तले इस बीच समय नहीं रहता कि वो एक हमसफर खोज सके। उन्होंने कहा कि मैं चैटजीपीटी के बिना इस रास्ते जा सकता था लेकिन, ये काफी महंगा और चुनौतीपूर्ण रह सकता है। प्यार की तलाश में एआई का उपयोग करने के अपने फैसले के बारे में बताते हुए, जदान ने काम, शौक और सामाजिक जीवन को संतुलित करने की चुनौतियों पर जोर दिया। 23 वर्षीय जदान ने ये भी बताया कि उन्होंने एआई बोट की मदद से एक दिन छह डेट दी। उन्होंने ये भी बताया कि चैटजीपीटी बोट के दूसरे वर्जन का भी इस प्रक्रिया में इस्तेमाल किया।  

टॅग्स :रूसचैटजीपीटी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

भारतपश्चिम बंगाल व्लादिमीर लेनिनः प्रतिमाएं केवल धातु या पत्थर नहीं होतीं?

विश्वइज़राइल और अमेरिका के साथ युद्ध, मॉस्को पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची?, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कई मुद्दे पर करेंगे चर्चा

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो