लाइव न्यूज़ :

सऊदी अरब ने हूती विद्रोहियों की मिसाइल मार गिरायी, दो लोग घायल

By भाषा | Updated: September 5, 2021 12:18 IST

Open in App

दुबई, पांच सितंबर (एपी) सऊदी अरब ने यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा दागी एक बैलिस्टिक मिसाइल को मार गिराया और उसका मलबा दम्मान के समीप एक इलाके में गिरा जिसमें कम से कम दो बच्चे घायल हो गए। सऊदी अरब ने रविवार को इसकी जानकारी दी। सरकारी सऊदी प्रेस एजेंसी द्वारा जारी तस्वीरों में तेल क्षेत्र की दिग्गज कंपनी सऊदी अरामको के मुख्यालय के समीप स्थित इलाके में मलबा गिरा हुआ दिखाया गया है। इलाके में कम से कम 14 मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सेना प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल तुर्की अल मल्की ने बताया कि हूती ने हमले में तीन बम से लदे ड्रोन और तीन बैलिस्टिक मिसाइलें दागी। यमन के हूती विद्रोहियों ने अभी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। नजदीक के दहरान में स्थित अमेरिका के वाणिज्य दूतावास ने हमले के बारे में अमेरिकी नागरिकों को एक अलर्ट भेजा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

विश्वकुवैत में बिजली और जल शोधन संयंत्र पर ईरान का हमला, भारतीय नागरिक की मौत

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल