लाइव न्यूज़ :

सऊदी अरब ने दो महिला एक्टिविस्ट को किया रिहा, काले कानून का विरोध करने पर तीन साल से थी जेल में बंद

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 28, 2021 14:51 IST

रविवार को लंदन स्थित सऊदी अरब अधिकार समूह ALQST ने इस बात की जानकारी दी कि 2 महिलाओं समर बदावी और नसीमा अल-सदा को सऊदी अरब ने रिहा कर दिया है । इन महिलाओं को पुरुष संरक्षण कानूनों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए हिरासत में ले लिया गया था ।

Open in App
ठळक मुद्देसऊदी अरब ने दो महिला कार्यकर्ताओं को किया रिहा दोनों कार्यकर्ताओं को पुरुष संरक्षण कानूनों का विरोध करने के कारण हिरासत में लिया गया था दोनों को पांच साल की सजा सुनाई थी लेकिन 3 साल की सजा निलंबित कर दी गई

लंदन :  सऊदी अरब की दो महिला अधिकार कार्यकर्ताओं को जेल से रिहा कर दिया गया । इस बात की जानकारी लंदन स्थित सऊदी अधिकार समूह ALQST  ने रविवार को दी । उन्होंने कहा कि सऊदी अरब ने लगभग 3 साल पहले हिरासत में ली गई दो महिला अधिकार कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया गया है ।

दरअसल सऊदी के क्रॉउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अधिक स्वतंत्रता दिए जाने की शांति पूर्ण रुप से वकालत करने वाली महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ व्यापक  करवाई की  थी और दर्जनों महिलाओं को  हिरासत में ले लिया गया था । ALQST  अधिकार समूह ने बताया कि 2 महिलाओं समर बदावी और नसीमा अल-सदा को शनिवार देर रात रिहा कर दिया गया । ह्यूमन राइट्स वॉच ने भी उनकी रिहाई की पुष्टि की है ।

दरअसल इन महिलाओं ने सऊदी अरब के पुरुष संरक्षण  कानूनों का खुलकर विरोध किया था । इन कानून के तहत महिलाओं के कुछ अधिकारों का फैसला लेने का अधिकार उनके पतियों , पिताओं और कुछ मामलों में उनके बेटों को  दिया गया था ।  वह महिलाओं का पासपोर्ट हासिल करने और यात्रा करने के संबंध में उन्हें नियंत्रित कर सकते हैं । साथ ही महिलाओं को गाड़ी चलाने का अधिकार दिए जाने की भी  वकालत की थी । इस विरोध को दबाने के लिए इन दोनों महिलाओं को 5 साल के कारावास की सजा सुनाई गई थी, जिसमें से 2 साल की सजा निलंबित कर दी गई है । इनकी गिरफ्तारी की निंदा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी की गई थी । 

मानवाधिकार समूहों ने बताया कि दोनों महिलाओं को सशर्त रिहा किया गया है कि वह 5 साल तक विदेश यात्रा नहीं कर सकती । साथ ही जेल से रिहाई की गई अन्य महिला अधिकार कार्यकर्ताओं की तरह इन दोनों महिलाओं को भी मीडिया से बात करने और अपने मामले को लेकर कुछ भी ऑनलाइन पोस्ट करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है । 

टॅग्स :सऊदी अरबह्यूमन राइट्स
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

विश्वकर्ज के लिए सिर झुकाना पड़ा, आत्मसम्मान से समझौता?, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- मैं कैसे बताऊं मित्र देशों से ऋण के लिए किस तरह अनुरोध किया?

विश्वसऊदी अरब ने कड़े शरिया नियम लागू किए, सार्वजनिक स्थानों पर अल्लाह के नामों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया, जानिए

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत