लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सेना में शामिल सालेहा जबीन ने ‘चैपलिन कॉलेज’ से किया स्नातक

By भाषा | Updated: February 18, 2021 19:11 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 18 फरवरी अमेरिकी सेना में शामिल पहली भारतीय-मुस्लिम महिला ‘चैपलिन’ सालेहा जबीन ने एक आध्यात्मिक सलाहकार के रूप में अपने कर्तव्य को बेहद संजीदगी से निभाने का संकल्प लिया है।

‘चैपलिन’ धार्मिक मामलों में सलाह देने वाला पेशवर होता है।

बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, पांच फरवरी को ऐतिहासिक स्नातक समारोह का आयोजन किया गया था।

भारत में जन्मी जबीन ने कहा कि वह यह अवसर पाने के लिए बेहद आभारी हैं और इस जिम्मेदारी से भी पूरी तरह अवगत हैं कि उन्हें एक उदाहरण पेश करना होगा और दिखाना होगा कि जो भी सेवा करना चाहता है उसके लिए सेना में एक जगह है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे अपने किसी धार्मिक विश्वास या प्रतिबद्धता के साथ समझौता नहीं करना पड़ा। मेरे आसपास ऐसे लोग हैं, जो मेरा सम्मान करते हैं और एक महिला, एक आध्यात्मिक नेता और एक प्रवासी के तौर पर मेरे साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं।’’

जबीन ने कहा, ‘‘ मुझे कौशल हासिल करने के लिए कई अवसर प्रदान किए गए, जो एक सफल अधिकारी और बहुलतावादी वातावरण में एक ‘चैपलिन’ बनने में मदद करेंगे।’’

जबीन को पिछले साल दिसम्बर में शिकागो में ‘कैथोलिक थियोलॉजिकल यूनियन’ में बतौर ‘सेकेंड लेफ्टिनेंट’ नियुक्त किया गया था। वह रक्षा विभाग में नियुक्त की गई, पहली महिला मुस्लिम ‘चैपलिन’ हैं। वह एक छात्र के तौर पर 14 साल पहले अमेरिका आई थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं