लाइव न्यूज़ :

रूस काबुल स्थित दूतावास से कुछ कर्मियों को वापस लाएगा

By भाषा | Updated: August 16, 2021 19:14 IST

Open in App

मॉस्को, 16 अगस्त (एपी) रूसी राष्ट्रपति के अफगानिस्तान दूत जमीर काबुलोव ने सोमवार को कहा कि रूस काबुल स्थित अपने दूतावास से कुछ कर्मियों को वापस बुलाएगा। काबुलोव ने ‘एखो मोस्कवी’ रेडियो स्टेशन से कहा कि लगभग 100 रूसी दूतावास कर्मियों को छुट्टी पर रखा जाएगा या वापस बुलाया जाएगा जिससे कि वहां बड़ी मौजूदगी न रहे। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में रूस के राजदूत दमित्री झिरनोव मंगलवार को तालिबान के एक प्रतिनिधि से मिलेंगे और दूतावास की सुरक्षा के मुद्दे पर बात करेंगे। काबुलोव ने कहा कि दूतावास की बाहरी परिधि की सुरक्षा तालिबान पहले से ही कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अफगानिस्तान की राजधानी पर तालिबान का इतनी जल्दी कब्जा हो जाना ‘‘कुछ हद तक अप्रत्याशित’’ है। काबुलोव ने कहा, ‘‘रूस को अमेरिका और नाटो द्वारा प्रशिक्षित अफगान बलों की योग्यता को लेकर काफी उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने पहली गोली में ही सब कुछ छोड़ दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वAfghanistan Earthquake Updates: 800 की मौत और 2500 घायल, अफगानिस्तान में भारी तबाही, चारों ओर शव ही शव, देखिए वीडियो

विश्वअंतरराष्ट्रीय मुद्दों के समाधान में भारत की सक्रिय भूमिका काबिलेतारीफ?, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा- ‘‘उचित हस्तक्षेप’’ की प्रशंसा, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

विश्वRussia Victory Day 80th Vijay Diwas 2025: द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी पर विजय की 80वीं वर्षगांठ?, पीएम मोदी को न्योता

विश्वSyria Civil War Updates: रूस ने बशर अल-असद के इस्तीफे की पुष्टि की, कहा 'उन्होंने देश छोड़ दिया'

विश्वMoscow Terror Attack: 'क्या आप निश्चित हैं कि यह ISIS है?', रूस ने क्रोकस हॉल शूटिंग में आतंकवादी संगठन की भूमिका पर US से पूछा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल