लाइव न्यूज़ :

Russia Ukraine War: नाटो ने चीन से दो टूक कहा- रूस को आर्थिक और सैन्य रूप से मदद देना बंद करे

By रुस्तम राणा | Updated: March 24, 2022 20:40 IST

नाटो के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग गुरुवार को कहा, चीन को हमारा संदेश है कि वह दुनिया के उन देशों के साथ खड़ा होना चाहिए जो यूक्रेन हमले को लेकर रूस की कड़ी निंदा कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनाटो ने कहा, रूस यूक्रेन पर जैविक हथियारों का उपयोग कर सकता हैहमले को लेकर चीन को रूस की निंदा करनी चाहिए: NATO

ब्रसेल्स: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर नाटो ने चीन को साफ संदेश देते हुए कहा है कि उसे रूस को सैन्य और आर्थिक मदद देना बंद करना चाहिए। नाटो के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग गुरुवार को कहा, चीन को हमारा संदेश है कि वह दुनिया के उन देशों के साथ खड़ा होना चाहिए जो यूक्रेन हमले को लेकर रूस की कड़ी निंदा कर रहे हैं। नाटो ने कहा, चीन रूस के खिलाफ क्रूर युद्ध की निंदा करे। वह आर्थिक और सैन्य रूप से रूस का समर्थन न करें। 

रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर नाटो में शामिल देश सक्रिय हो गए हैं। उन्हें यह चिंता है कि रूस यूक्रेन पर जैविक हथियारों का उपयोग कर सकता है। जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा, हम चिंतित हैं क्योंकि रूस नाटो के बहाने यूक्रेन में इसे अंजाम देने के लिए जैविक हमले की तैयारी कर सकता है। अगर ऐसा होता है, तो यह संघर्ष की प्रकृति को बदल देगा। यह न केवल यूक्रेन बल्कि नाटो देशों को भी प्रभावित करेगा। 

उन्होंने कहा, नाटो सहयोगी इस तरह के हमलों से निपटने के लिए यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति करने पर सहमत हुए हैं। हमने अपने रासायनिक, जैविक और परमाणु रक्षा तत्वों को सक्रिय कर दिया है। इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने नाटो से सैन्य मदद बढ़ाने का आग्रह किया।

वहीं अमेरिका ने यूक्रेन में रूस के युद्ध से प्रभावित लोगों के लिए मानवीय सहायता के लिए 1 बिलियन डॉलर से अधिक की नई निधि प्रदान करने की घोषणा की है। व्हाइट हाउस ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी है। इस फंड के जरिए शरणार्थियों के लिए भोजन, आश्रय, स्वच्छ पानी, चिकित्सा आपूर्ति और अन्य प्रकार की सहायता प्रदान की जाएगी।  इसके अलावा यूएस ने $320 मिलियन डॉलर यू्क्रेन और उसके पड़ोसी लोकतांत्रिक मुल्कों को वित्तपोषण के लिए प्रदान करने की घोषणा की है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादNATOचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा