लाइव न्यूज़ :

Russia Ukraine Crisis: 'ऑपरेशन गंगा' के तहत भारतीयों को वापस लाने की आज अंतिम उड़ान, कुछ जगहों के लिए विशेष सेवा से होगी निकासी

By आजाद खान | Updated: March 10, 2022 08:08 IST

Russia Ukraine Crisis: कुछ जगहों को छोड़कर 'ऑपरेशन गंगा' के तहत अंतिम उड़ानों का संचालन आज से खत्म हो जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे'ऑपरेशन गंगा' के तहत गुरूवार को अंतिम उड़ान का संचालन होगा। हालांकि कुछ जगहों के लिए विशेष सेवा से निकासी होती रहेगी।यूक्रेनी राष्ट्रपति यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष से बात की है।

Russia Ukraine Crisis: यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बाद भारतीय नागरिकों को वहां से सुरक्षित वापस लाने के लिए 12 दिन पहले शुरू किए गया था। कई दिनों से चल रहे 'ऑपरेशन गंगा' का गुरूवार को अंतिम उड़ान के संचालन के साथ समापन हो जाएगा। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। आपको बता दें 'ऑपरेशन गंगा' के तहत, अब तक यूक्रेन में फंसे हुए 17 हजार से अधिक भारतीय नागरिकों को स्वदेश वापस लाया जा चुका है, जिनमें से अधिकतर छात्र हैं। केवल देश के ही नहीं बल्कि पड़ोसी देशों के कुछ लोगों को भी इस अभियान के तहत निकाला गया है। 

आज हो जाएगा यह अभियान समाप्त

इस मामले से जुड़े सूत्रों के मुताबिक गुरूवार शाम को इस अभियान के तहत अंतिम उड़ान का संचालन होगा। यूक्रेन में फंसे हुए लगभग सभी भारतीय नागरिकों को वापस लाने का कार्य गुरूवार तक पूरा हो जाएगा, इसलिए भारत इस अभियान का समापन कर रहा है। 

पड़ोसी देशों से भारतीयों को वापस लाया जा रहा है

हालांकि, कुछ अन्य स्थानों पर फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने के लिए भारत का अभियान जारी रहेगा। दरअसल, रूसी सेना के हमले के मद्देनजर यूक्रेन का हवाई क्षेत्र 24 फरवरी को ही बंद कर दिया गया था। इसके बाद यूक्रेन के पड़ोसी देश रोमानिया, हंगरी, स्लोवाकिया और पोलैंड से विशेष उड़ानों के जरिए भारतीय नागरिकों को वापस लाया जा रहा है। 

यूक्रेनी राष्ट्रपति यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष से बात की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने बुधवार को यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ मानवीय गलियारों और अन्य मुद्दों पर चर्चा की है। जेलेंस्की ने ट्वीट किया कि वे बातचीत के दौरान ‘‘नागरिकों के लिए प्रभावी मानवीय गलियारों को सुनिश्चित करने की आवश्यकता’’ पर सहमत हुए। जेलेंस्की ने उल्लेख किया कि उन्होंने यूक्रेन के लिए यूरोपीय संघ की सदस्यता का मुद्दा फिर से उठाया तथा रूस के खिलाफ ईयू के एक और प्रतिबंध पैकेज के लिए आभार व्यक्त किया।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादयूक्रेनPolandरूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

भारतपश्चिम बंगाल व्लादिमीर लेनिनः प्रतिमाएं केवल धातु या पत्थर नहीं होतीं?

विश्वइज़राइल और अमेरिका के साथ युद्ध, मॉस्को पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची?, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कई मुद्दे पर करेंगे चर्चा

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत