लाइव न्यूज़ :

पोलिश रक्षाकर्मियों ने लगभग 100 भारतीय छात्रों की पिटाई कर उन्हें वापस यूक्रेन भेजा- संयुक्त राष्ट्र में बेलारूसी राजदूत ने किया दावा

By आजाद खान | Updated: March 3, 2022 08:58 IST

रूसी रक्षा मंत्रालय ने यह आरोप भी लगाया कि यूक्रेन के अधिकारी भारतीय छात्रों के एक समूह को खारकीव में जबरदस्ती रोक कर रख रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसंयुक्त राष्ट्र में बेलारूसी राजदूत ने कहा कि पोलिश सीमा प्रहरियों ने 100 भारतीय छात्रों की पिटाई की थी।उनके मुताबिक, पिटाई कर उन्हें वापस यूक्रेन भेज दिया था फिर उन्हें रोमानिया में शरण मिला था। इस बीच कल रूस ने भी यूक्रेन से भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकालने की बात कही है।

Russia Ukraine Crisis:  बेलारूस ने बुधवार को दावा किया कि पोलिश सीमा प्रहरियों ने लगभग 100 भारतीय छात्रों की पिटाई की और उन्हें वापस यूक्रेन भेज दिया था। उनका यह भी कहना था कि जिसके बाद भारतीय छात्रों को रोमानिया के एक शरणार्थी शिविर में रखा गया है। संयुक्त राष्ट्र में बेलारूस के राजदूत वैलेन्टिन रयबाकोव ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक बयान देते हुए यह टिप्पणी की है। 

क्या कहा संयुक्त राष्ट्र में बेलारूस के राजदूत ने

इस पर बोलत हुए रयबाकोव ने कहा, ‘‘पोलिश सीमा प्रहरियों ने 26 फरवरी को लगभग 100 भारतीय छात्रों के एक समूह को पीटा और यूक्रेन वापस भेज दिया, जिन्हें इसके बाद रोमानिया में एक शरणार्थी शिविर में रखा गया।’’ संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेन के राजदूत सर्गेई किस्लिट्स्या ने कहा कि उनके देश में रूसी सैन्य अभियान में एक भारतीय नागरिक मारा गया और एक चीनी नागरिक घायल हो गया है। आपको बता दें कि रूस-यूक्रेन में जंग छिड़ने के बाद भारतीय छात्रों की हालत बहुत खराब हो गई है। आए दिन उनके साथ गलत व्यवहार और मारपीट की भी खबरे सामने आ रही है। 

अभी भी 8000 भारतीय छात्र फंसे हैं यूक्रेन में-विदेश सचिव

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने मंगलवार को कहा था कि लगभग आठ हजार भारतीय, मुख्य रूप से छात्र, यूक्रेन में फंसे हुए हैं। भारत यूक्रेन के पश्चिमी पड़ोसियों जैसे रोमानिया, हंगरी और पोलैंड से विशेष उड़ानों के माध्यम से अपने नागरिकों को निकाल रहा है क्योंकि 24 फरवरी से यूक्रेनी हवाई क्षेत्र बंद है। 

रूस भारतीय छात्रों को यूक्रेन से सुरक्षित निकालने को तैयार है-रूसी रक्षा मंत्रालय

रूस के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि उसके सशस्त्र बल यूक्रेन के खारकीव शहर से भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिहाज से सभी जरूरी कदम उठाने को तैयार हैं। भारत में रूसी दूतावास के एक अधिकारी ने रूस के रक्षा मंत्रालय की ब्रीफिंग का ब्योरा साझा किया है। 

मॉस्को में रक्षा मंत्रालय ने एक मीडिया ब्रीफिंग में यह आरोप भी लगाया कि यूक्रेन के अधिकारी भारतीय छात्रों के एक समूह को उनकी बेलगोरोद जाने की इच्छा के विपरीत खारकीव में जबरदस्ती रोक कर रख रहे हैं। हालांकि भारत में यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलिखा ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यूक्रेन जो अपना खून बहा रहा है, वह वहां फंसे हुए विदेशी छात्रों की मदद कर रहा है। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादPolandयूक्रेनरूसUN
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

भारतपश्चिम बंगाल व्लादिमीर लेनिनः प्रतिमाएं केवल धातु या पत्थर नहीं होतीं?

विश्वइज़राइल और अमेरिका के साथ युद्ध, मॉस्को पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची?, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कई मुद्दे पर करेंगे चर्चा

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत