लाइव न्यूज़ :

Russia Ukraine Crisis: मैं काटता नहीं हूं; आइए, बैठकर बात करें- जेलेंस्की ने पुतिन से किया अनुरोध, कहा 30 मीटर दूर मेरे साथ बैठकर कीजिए वार्ता

By आजाद खान | Updated: March 4, 2022 08:12 IST

Russia Ukraine Crisis: इस पर बोलते हुए वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा, ''मेरे साथ बैठकर वार्ता कीजिये। 30 मीटर दूर बैठकर नहीं।''

Open in App
ठळक मुद्देयूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूसी राष्ट्रपति से मुलाकात का अनुरोध किया है। वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पुतिन को कहा कि ''मैं काटता नहीं हूं..आप किस बात से भयभीत हैं?''जेलेंस्की ने पुतिन की फ्रांस के राष्ट्रपति एमेनुअल मैक्रों से मुलाकात के बाद यह बयान दिया है।

Russia Ukraine Crisis: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करने का अनुरोध किया है। साथ ही उन्होंने अपने इस प्रस्ताव के साथ व्यंग्य भी किया है। उन्होंने ने पुतिन की फ्रांस के राष्ट्रपति एमेनुअल मैक्रों के साथ हाल में हुई मुलाकात की तस्वीरों की ओर इशारा करते हुए गुरूवार को कहा, ''मेरे साथ बैठकर वार्ता कीजिये। 30 मीटर दूर बैठकर नहीं।'' 

''मैं काटता नहीं हूं''-यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की

गौरतलब है कि पुतिन-मैक्रों की मुलाकात की तस्वीरों में एक बहुत लंबी मेज के एक छोर पर पुतिन जबकि दूसरे छोर पर मैक्रों बैठे दिखाई दे रहे हैं। जेलेंस्की ने गुरूवार को संवाददाता सम्मेनल में कहा, ''मैं काटता नहीं हूं। आप किस बात से भयभीत हैं?'' जेलेंस्की ने कहा कि बातचीत करना समझदारी है। बातचीत जंग से बेहतर है।

बातचीत का होगा दूसरा दौर शुरू

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के कार्यालय ने कहा कि यूक्रेन में युद्ध को लेकर रूस के साथ बातचीत का दूसरा दौर पड़ोसी बेलारूस में शुरू हो गया है। जेलेंस्की के कार्यालय द्वारा बृहस्पतिवार को जारी एक वीडियो में दिखाया गया कि अनौपचारिक परिधान में यूक्रेन का एक प्रतिनिधिमंडल बैठक कक्ष में प्रवेश कर रहा है जहां उन्होंने सूट-टाई पहने रूसी अधिकारियों के साथ हाथ मिलाये। वार्ता का मकसद युद्ध को रोकना है जिसके कारण दस लाख से अधिक लोग यूक्रेन की सीमाओं को छोड़कर जा चुके हैं। 

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन को चेतावनी दी है कि उसे ‘असैन्यीकरण’ की क्रेमलिन की मांग को फौरन स्वीकार कर लेना चाहिए और नाटो में शामिल होने की अपनी कोशिश छोड़कर खुद को तटस्थ घोषित कर देना चाहिए। 

यूक्रेन का पश्चिमी जगत की ओर जाने से है मॉस्को को खतरा

पुतिन लंबे समय से कह रहे हैं कि यूक्रेन का पश्चिमी जगत की ओर रुख करना मॉस्को के लिए खतरा है। उन्होंने पिछले सप्ताह हमले के साथ इस दलील को जायज ठहराने का प्रयास किया। बातचीत ऐसे समय में हो रही है जब रूस की सेना यूक्रेन का संपर्क काला सागर और आजोव सागर से समाप्त करने के प्रयास के तहत देश के दक्षिण में बड़े हिस्से में घुसपैठ कर चुकी है।  

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूसयूक्रेनव्लादिमीर पुतिन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

भारतपश्चिम बंगाल व्लादिमीर लेनिनः प्रतिमाएं केवल धातु या पत्थर नहीं होतीं?

विश्वइज़राइल और अमेरिका के साथ युद्ध, मॉस्को पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची?, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कई मुद्दे पर करेंगे चर्चा

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत