लाइव न्यूज़ :

रूस ने पेश किया नया लड़ाकू विमान, पुतिन ने देश की हवाई शक्ति को सराहा

By भाषा | Updated: July 20, 2021 20:10 IST

Open in App

मास्को, 20 जुलाई (एपी) रूसी विमान निर्माता ने मंगलवार को अपने नए लड़ाकू विमान का शुरुआती मॉडल पेश किया जो स्टील्थ (दुश्मन के रडार की नजर में न आने) की क्षमता और अन्य अत्याधुनिक विशेषताओं से युक्त है।

मास्को के बाहर झूकोव्स्की में एमएकेएस-2021 इंटरनेशनल एविएशन एंड स्पेस सैलून में प्रदर्शित संभावित युद्धक विमान का निरीक्षण किया।

नया डिजाइन विमान निर्माता सुखोई ने एलटीएस (हल्के रणनीतिक विमान के लिए रूसी संक्षिप्त नाम) कार्यक्रम के तहत बनाया है। निर्माताओं ने कहा कि शुरुआती विमान अपनी पहली उड़ान 2023 में भरने के लिये तैयार है और इसकी आपूर्ति 2026 से शुरू हो सकती है। उन्होंने कहा कि नए डिजाइन को पायलट रहित संस्करण या दो सीटों वाले प्रारूप में बदला जा सकता है।

नया विमान रूस के नए दो इंजन वाले सुखोई-57 स्टील्थ लड़ाकू विमान से छोटा है और इसमें सिर्फ एक इंजन है। इसे अभी कोई नाम नहीं दिया गया है। इसकी विशेषताओं के बारे में भी अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा