लाइव न्यूज़ :

लगातार दूसरे दिन रूस ने कीव पर तेज किए हवाई हमले, राजधानी में जारी हुआ एयर अलर्ट- लगातार बज रहे है सायरन, कई रूसी ड्रोन मार गिराए-यूक्रेनी अधिकारियों का दावा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 2, 2023 14:33 IST

मामले में कीव के मेयर विटाली क्लिट्सको ने कहा है कि कीव में 22, बाहरी कीव क्षेत्र में तीन और पड़ोसी प्रांतों में 15 रूसी ड्रोन को नष्ट कर दिया गया है। हमले पर बोलते हुए मेयर ने कहा कि राजधानी का एक बुनियादी ढांचा क्षतिग्रस्त हो गया है और शहर के एक जिले में विस्फोट भी हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देरूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर हवाई हमले तेज कर दिए है। ऐसे में कीव में एयर अलर्ट जारी कर दिया गया है और लगातार हवाई सायरन बज रहे है। इस बीच यूक्रेनी अधिकारियों ने यह दावा भी किया है कि उन लोगों द्वारा कई रूसी ड्रोन मार गिराए गए है।

कीव:रूसी हमलों के मद्देनजर यूक्रेन की राजधानी कीव में एयर अलर्ट जारी कर दिया गया है और इस कारण वहां लगातार हवाई सायरन बज रहे है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रूस ने साल के दूसरे दिन भी हमला जारी रखा है और उसके द्वारा ड्रोन से ताजा हमले किए जा रहे है। इस बीच यूक्रेनी आधिकारियों का यह भी दावा है कि उन लोगों ने कई हमलावर ड्रोन को मार भी गिराया है। 

आपको बता दें कि रूस ने नए साल की पूर्व संख्या और उसके दूसरे दिन सुबह में भी हमला किया था और इस हमले में तीन लोगों की जान गई थी। 

रूस द्वारा जारी है एयर अटैक, कीव में बज रहे है हवाई सायरन 

अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन की राजधानी कीव में हवाई हमले को देखते हुए हवाई सायरन बज रहे है। ऐसे में सोमवार की सुबह भी रूस द्वारा हमला किया गया है जिसमें कीव और अन्य शहरों को निशाना बनाया गया है। 

यूक्रेन के अधिकारियों की माने तो कीव के गवर्नर ओलेक्सी कुलेबा ने बताया है कि रूस द्वारा कीव में रात को हवाई हमला तेज करते हुए ड्रोन से अटैक किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार तड़के ड्रोन हमलों द्वारा कीव और उसके आसपास के क्षेत्र के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बना गया है। 

कई रूसी ड्रोन को मार गिराया गया है- यूक्रेनी अधिकारी

यूक्रेन के कई इलाकों को निशाना बनाने के लिये रूस ने बीती रात कई ड्रोन भेजे है। ऐसे में यूक्रेनी अधिकारियों ने सोमवार को दावा किया कि कई हमलावर ड्रोन को मार गिराया गया है। इस पर बोलते हुए कीव के मेयर विटाली क्लिट्सको ने सोमवार सुबह कहा कि वायु रक्षा बलों के अनुसार, 40 विस्फोटक ड्रोन रात में “कीव की ओर बढ़े” और उन सभी को नष्ट कर दिया गया है। 

कीव के मेयर विटाली क्लिट्सको ने क्या कहा है

इस पर बोलते हुए कीव के मेयर विटाली क्लिट्सको ने कहा कि कीव में 22, बाहरी कीव क्षेत्र में तीन और पड़ोसी प्रांतों में 15 ड्रोन नष्ट किए गए है। हमले पर बोलते हुए मेयर ने कहा कि राजधानी में एक बुनियादी ढांचा क्षतिग्रस्त हो गया और शहर के एक जिले में विस्फोट भी हुआ है। 

गवर्नर ओलेक्सी कुलेबा ने कहा कि बाहरी कीव क्षेत्र में भी ड्रोन हमला किया गया जिसमें एक “महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे” और आवासीय इमारतों को निशाना बनाया गया है। गवर्नर वालेंटिन रेजनिचेंको ने कहा कि दक्षिणी मायकोलाइव क्षेत्र में सात ड्रोन को मार गिराया गया और तीन अन्य को दक्षिणपूर्वी निप्रॉपेट्रोस क्षेत्र में मार गिराया गया था।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूसयूक्रेनईरान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत