लाइव न्यूज़ :

व्लादिमीर पुतिन ने बड़े अंतर से जीता चुनाव, चौथी बार बने रूस के राष्ट्रपति

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 19, 2018 03:46 IST

पुतिन को 75 फीसदी से भी अधिक मतदान हासिल हुए। उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे मुख्य विपक्षी नेता अलेक्सी नवलनी महज 24 फीसदी मतदान ही हासिल कर सके।

Open in App

मास्को, 19 मार्च। रूस में हुए राष्ट्रपति चुनाव में व्लादिमीर पुतिन ने बड़े अंतर के साथ जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही पुतिन चौथी बार रूस के राष्ट्रपति बने। पुतिन को 75 फीसदी से भी अधिक मतदान हासिल हुए। उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे मुख्य विपक्षी नेता अलेक्सी नवलनी महज 24 फीसदी मतदान ही हासिल कर सके।  रूस के राष्ट्रपति चुनाव में कुल 8 उम्मीदवार थे लेकिन शुरू से ही माना जा रहा था कि यह चुनाव एकतरफा होगा। 

इससे पहले केंद्रीय चुनाव समिति ने बताया कि 30% मतपत्रों की गणना के बाद व्लादिमीर पुतिन को 73% मत मिले थे। बड़े स्तर पर लोगों ने मतदान किया है। वहीं विपक्ष इस चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगा रहा है।

इससे पहले एक एग्जिट पोल के सर्वेक्षण में पुतिन की जीत की भविष्यवाणी पहले ही कर दी गई थी। एग्जिट पोल के मुताबिक व्लादिमिर पुतिन 73.9 फीसदी वोटों के साथ चौथी बार देश के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने जा रहे हैं। रूस के करीब 1200 मतदान केंद्रों से आंकड़ों को जुटाकर किए गए इस एग्जिट पोल में कम्यूनिस्ट उम्मीदवार पावेल ग्रुडिनिन को 11.2 फीसदी वोटों के साथ दूसरे स्थान पर दिखाया गया है। 

वीटीएसआईओएम ने एक बयान में कहा कि वोट देने वाले 37 फीसदी से ज्यादा लोगों ने यह बताने से इनकार कर दिया कि उन्होंने किसे वोट दिया। ज्यादातर लोगों ने कहा कि उन्होंने पुतिन को वोट दिया। उन्होंने सोवियत संघ के विघटन के बाद की नाजुक स्थिति से देश को निकालने को लेकर उनकी सराहना की। कई मतदान केंद्रों पर त्यौहारों जैसा माहौल था।

पुतिन साल 2000 में पहली बार राष्ट्रपति चुने गए थे। इस लिहाज से देखा जाए तो वे रूस में लगातार 18 सालों से सत्ता पर काबिज है। विपक्ष हमेशा से इस बात का आरोप लगाता रहा है कि उन्होंने विपक्ष की आवाज को दबा दिया है और टेलीविजन पर सरकारी नियंत्रण करने के साथ ही विदेशों में रूस के दर्जे को दोबारा स्थापित कर दुनिया के सबसे बड़े देश पर अपना पूरा अधिकार कायम कर लिया है।

बता दें कि रूस के संविधान के मुताबिक कोई भी व्यक्ति दो बार से ज्यादा बार राष्ट्रपति नहीं चुना जा सकता लेकिन पुतिन ने जब राष्ट्रपति बनने में दिलचस्पी दिखाई तो फिर यहां के संविधान में संशोधन किया गया। रूस के नए संविधान में 2 बार से ज्यादा राष्ट्रपति बनने की सीमा को खत्म कर दिया गया है। इसके साथ ही राष्ट्रपति कार्यकाल को 4 से बढ़ाकर 6 साल किया गया है।

टॅग्स :रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिनरूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

भारतपश्चिम बंगाल व्लादिमीर लेनिनः प्रतिमाएं केवल धातु या पत्थर नहीं होतीं?

विश्वइज़राइल और अमेरिका के साथ युद्ध, मॉस्को पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची?, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कई मुद्दे पर करेंगे चर्चा

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत