लाइव न्यूज़ :

रूस का दावा- यूक्रेन ने किया ड्रोन अटैक, मॉस्को एयरपोर्ट बंद करना पड़ा; दो इमारतों को नुकसान, देखें वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: July 30, 2023 09:44 IST

रूस ने दावा किया है कि यूक्रेन ने ड्रोन हमला किया है। इससे मॉस्कों में दो इमारतों को नुकसान पहुंचा है। साथ ही मॉस्को के एक एयरपोर्ट को बंद करना पड़ा।

Open in App

मॉस्को: रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से जारी युद्ध के बीच रविवार को यूक्रेन की ओर से बड़ा हमला किया गया है। रूस ने यह दावा किया है। रूस के सरकारी समाचार एजेंसी ने मॉस्को शहर के मेयर के हवाले से बताया कि राजधानी में दो 'यूक्रेनी' ड्रोनों के इमारतों पर हमला करने के बाद रविवार को मॉस्को का वनुकोवो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बंद कर दिया गया। रिपोर्टों के अनुसार, मॉस्को पर रात के समय यूक्रेनी ड्रोन हमले के बाद दो कार्यालय ब्लॉक क्षतिग्रस्त हो गए। इसके बाद हवाईअड्डे को बंद कर दिया गया।

न्यूज एजेंसी टीएएसएस ने बताया, 'राजधानी का वनुकोवो हवाई अड्डा प्रस्थान और आगमन के लिए बंद है, उड़ानों को अन्य हवाई अड्डों पर पुनर्निर्देशित किया गया है।" 

वहीं, मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने टेलीग्राम पर पोस्ट किया, 'मास्को पर रात के समय यूक्रेनी ड्रोन हमले ने दो कार्यालय ब्लॉकों को क्षतिग्रस्त कर दिया। शहर के दो कार्यालय टावरों के सामने के हिस्से को थोड़ा नुकसान पहुंचा। कोई घायल नहीं हुआ।'

 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादMoscow
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वWorld Economic Forum: दावोस में जेलेंस्की ने यूरोप पर किए तीखे हमले, रूस के खिलाफ कमजोर प्रतिक्रिया पर जताई नाराजगी

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

विश्वलेफ्ट और राइट में उलझा यूरोप किधर जाएगा?

भारतPutin India Visit: दो दिवसीय यात्रा के लिए आज भारत आएंगे पुतिन, Su-57 जेट, द्विपक्षीय व्यापार सहित कई मुद्दे एजेंडे में शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल