लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन युद्ध के बीच रूस ने एक अमेरिकी महिला बास्केटबॉल चैंपियन को गिरफ्तार किया

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 5, 2022 22:39 IST

यूक्रेन युद्ध के बीच रूसी अधिकारियों ने एक अमेरिकी महिला खिलाड़ी को मादक पदार्थों के रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है लेकिन वहीं दूसरी ओर यह भी आरोप लग रहा है कि रूस ने अमेरिकी महिला खिलाड़ी को यूक्रेन युद्ध में अमेरिका के साथ हुई तनातनी में परिणाम स्वरूप गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देरूसी संघीय सीमा शुल्क सेवा ने कहा कि अमेरिकी महिला खिलाड़ी फरवरी में न्यूयॉर्क से रूस पहुंची थीरूसी अधिकारियों का कहना है कि महिला के हाथ पर किसी मादक पदार्थ का निशान पाये गये हैंरूस में पकड़ी गई अमेरिकी महिला यूएस नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन की सदस्य बताई जा रही है

मॉस्को:यूक्रेन युद्ध के मद्देनजर पूरी दुनिया में आलोचना झेल रहे रूस ने शनिवार को कहा कि उसने एक अमेरिकी महिला खिलाड़ी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि रूस की गिरफ्त में आने वाली अमेरिकी महिला खिलाड़ी दो बार की ओलंपिक बास्केटबॉल चैंपियन है।

रूसी अधिकारियों का कहना है कि अमेरिकी महिला खिलाड़ी को मादक पदार्थों के रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है लेकिन वहीं दूसरी ओर यह भी आरोप लग रहा है कि रूस ने अमेरिकी महिला खिलाड़ी को यूक्रेन युद्ध में अमेरिका के साथ हुई तनातनी में परिणाम स्वरूप गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में रूसी संघीय सीमा शुल्क सेवा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि फरवरी में न्यूयॉर्क से पहुंची एक अमेरिकी महिला खिलाड़ी को उस समय गिरफ्तार किया गया जब उसके हाथ पर किसी संदिग्ध मादक पदार्थ का निशान पाये गये। जांच में पता चला कि वह पदार्थ एक विशेष प्रकार की गंध भी छोड़ रहा था। बयान में कहा गया है कि वह विशेष तरल मादक पदार्थ भांग का तेल हो सकता है।

बयान में गिरफ्तार की गई महिला की पहचान नहीं उजागर की गई है लेकिन इतना जरूर बताया गया है कि पकड़ी गई अमेरिकी महिला यूएस नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन की सदस्य है और उस यूएस टीम की दो बार सदस्य रही है, जिसने ओलंपिक बास्केटबॉल चैंपियनशिप जीती थी।

हालांकि रूसी समाचार एजेंसी ताश ने कानून सूत्रों के हवाले से बताया है कि पकड़ी गई अमेरिकी खिलाड़ी की पहचान ब्रिटनी ग्रिनर के रूप में हुई है, जो अमेरिकी महिला राष्ट्रीय बास्केटबॉल एसोसिएशन की सदस्य हैं। सीमा शुल्क सेवा ने कहा कि हिरासत में ली गई अमेरिकी महिला को मादक पदार्थों को रखने के आरोप में 5 से 10 साल की संभावित जेल की सजा हो सकती है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूसMoscowअमेरिकायूक्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत