लाइव न्यूज़ :

दक्षिणी कैलिफोर्निया के पहाड़ी क्षेत्र में लगी आग से ग्रामीण मकानों और खेतों को खतरा

By भाषा | Updated: October 14, 2021 10:50 IST

Open in App

सांता बारबरा (अमेरिका), 14 अक्टूबर (एपी) दक्षिणी कैलिफोर्निया के तटीय पहाड़ों के जंगल में फैली आग ने खेतों और ग्रामीण मकानों को खतरे में डाल दिया है, जिसके कारण बुधवार को एक प्रमुख राजमार्ग बंद भी कर दिया गया। शुष्क हवाओं के एक नए दौर के कारण आग की लपटें और फैलने की आशंका भी बनी हुई है।

एलिसल में लगी आग सांता बारबरा के पश्चिम में सांता यनेज़ पर्वतों में 22 वर्ग मील (57 वर्ग किलोमीटर) से अधिक इलाके में फैल गई है और दमकल विभाग के 1300 से अधिक कर्मी वहां मौजूद हैं। आग पर अभी तक केवल पांच प्रतिशत ही काबू पाया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि आग के कारण कई मकान, खेत और इमारतें खतरे में हैं। दमकल कर्मी विशालकाय खेत रैंचो डेल सिएलो को बचाने में जुटे हैं। करीब 688 एकड़ (278-हेक्टेयर) खेतों में आग की लपटें फैल गई हैं।

‘यंग अमेरिका फाउंडेशन’ की उपाध्यक्ष एवं चीफ ऑफ स्टाफ जेसिका जेन्सेन ने बताया कि खेतों के मजदूरों से मिली जानकारी के अनुसार आग रीगन रैंच क्षेत्र से बुधवार सुबह करीब आधा मील (0.8 किलोमीटर) दूर थी। उन्होंने कहा, ‘‘शुक्र है कि वास्तविक रीगन रैंच क्षेत्र तक आग नहीं पहुंची है। यह क्षेत्र अब भी काफी सुरक्षित स्थिति में है।’’

फाउंडनेशन के अनुसार, यहां 1955 से आग नहीं लगी है।

कैलिफोर्निया के वन एवं अग्नि सुरक्षा विभाग के अनुसार, इस साल कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग की चपेट में लगभग 3,900 वर्ग मील (10,101 वर्ग किलोमीटर) का क्षेत्र आया है और 3,600 से अधिक मकान, व्यावसायिक तथा अन्य संरचनाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत