लाइव न्यूज़ :

Video: कथित ईश निंदा के आरोप में पाकिस्तान में मचा जमकर बवाल, सैमसंग स्टोर में की गई खूब तोड़फोड़, पुलिस हिरासत में हुए कंपनी के 27 कर्मचारी

By आजाद खान | Updated: July 2, 2022 12:06 IST

सैमसंग कंपनी पर आरोप लगा है कि उसके वाईफाई डिवाइस के जरिए कथित ईश निंदा की गई है। इस पर कंपनी ने बयान जारी कर अपनी सफाई भी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के कराची में कथित ईश निंदा के आरोप में जमकर बवाल हुआ है। इस आरोप में सैमसंग कंपनी के स्टोर में खूब तोड़फोड़ भी की गई है। इस तोड़फोड़ के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे है।

लाहौर:पाकिस्तान के कराची में कथित ईश निंदा के आरोप में एक मॉल में जमकर तोड़फोड़ की गई है। इस घटना के कई वीडियो भी सामने आ रहे है जिसमें मॉल को नुकसान पहुंचाते हुए देखा जा रहा है। इंडिया टुडे की एक खबर के मुताबिक, टेक कंपनी सैमसंग द्वारा लगाए गए वाईफाई डिवाइस से यह बवाल शुरू हुआ है। 

खबर के अनुसार, शुक्रवार को अचानक कुछ लोगों जमा हुए और कथित ईश निंदा के आरोप में वहां हंगामा करने लगे। इस दौरान वहां जमकर बवाल और तोड़फोड़ की गई है जिसके बाद पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।  

क्या है पूरा मामला

इंडिया टुडे ने पाकिस्तानी अखबार ड डॉन के हवाले से बताया है कि यह मामला कराची के स्टार सिटी मॉल का है जहां पर सैमसंग मोबाइल फोन कंपनी द्वारा लगाए गए वाईफाई डिवाइस को लेकर बवाल शुरू हुआ है। आरोप है कि इस वाईफाई डिवाइस पैगंबर मोहम्मद साहब के सहाबा यानी उनके करीबी लोगों के बारे में कमेंट्स करता है। 

यही नहीं खबर में यह भी दावा किया गया है कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने सैमसंग मोबाइल फोन कंपनी पर कथित ईश निंदा क्यूआर कोड भी जारी करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर मॉल में सैमसंग कंपनी के बोर्ड और होर्डिंग को भी तोड़े गए है और जमकर नारा भी लगाया गया है। 

पुलिस ने लिया सैमसंग कंपनी पर एक्शन 

इस घटना से संबंधित कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। ऐसे ही एक वीडियो में यह दावा किया है कि पुलिस ने कथित ईश निंदा के आरोप में सैमसंग कंपनी के 27 कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। वहीं इंडिया टुडे ने ड डॉन के हवाले से बताया है कि पुलिस ने इस मामले में सैमसंग के 20 कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। 

खबर में यह भी कहा गया है कि पुलिस ने उस वाईफाई डिवाइस को भी जब्त कर लिया है और इसे इंस्टॉल करने वालों की तलाश कर रही है। 

सैमसंग कंपनी ने जारी किया बयान

वीडियो में यह देखा जा रहा है कि कैसे लोग सैमसंग कंपनी को टारगेट करते हुए मॉल को नुकसान पहुंचा रहे है। इस दौरान वे नारे भी लगा रहे है। इस बीच सैमसंग कंपनी द्वारा एक बयान भी सामने आया है। इस बयान में सैमसंग कंपनी ने कहा है कि कंपनी ने धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाई है। 

कंपनी ने यह भी कहा है कि वह धार्मिक महत्व के सभी मामलों पर निष्पक्षता बनाए रखने का प्रयास करता है औ वह सभी की धार्मिक भावनाओं और विश्वास का सम्मान करती है। कंपनी ने यह भी कहा कि उनके द्वारा इस मामले की जांच शुरू हो गई है। आपको बता दें कि पाकिस्तान में ईश निंदा को बेहद संवेदनशील मुद्दा माना जाता है।  

टॅग्स :पाकिस्तानपैगम्बर मोहम्मदसैमसंगवायरल वीडियोवाईफाईक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!