लाइव न्यूज़ :

मलेशिया में नये प्रधानमंत्री की नियुक्ति को लेकर शाही बैठक

By भाषा | Updated: August 20, 2021 15:10 IST

Open in App

कुआलालंपुर, 20 अगस्त (एपी) मलेशिया के नये प्रधानमंत्री की नियुक्ति को लेकर राष्ट्रीय महल में शुक्रवार को शाही बैठक हो रही है। माना जा रहा है कि राजा की पसंद से जनता में आक्रोश पैदा हो सकता है। साथ ही इससे राजनीतिक अस्थिरता पैदा होने की आशंका भी जतायी जा रही है। पूर्व उप प्रधानमंत्री इस्माइल साबरी याकूब को 114 सांसदों का समर्थन हासिल है। माना जा रहा है कि उन्हें प्रधानमंत्री नियुक्त किया जा सकता है। इस्माइल की नियुक्ति से यूनाइटेड मलयज नेशनल ऑर्गनाइजेशन (यूएमएनओ) की वापसी होगी। मलेशिया में 1957 में ब्रिटेन से आजादी के बाद से 2018 तक यूएमएनओ का राज रहा। 2018 में अरबों डालर का वित्तीय घोटाला सामने आने के बाद वह सत्ता से बाहर हो गया था। राजा सुल्तान अब्दुल्ला सुल्तान अहमद शाह ने कथित तौर पर इस्माइल का समर्थन करने वाले सांसदों से बृहस्पतिवार को मुलाकात की। शुक्रवार को नौ अन्य मलय प्रांत शासकों के साथ होने वाली उनकी बैठक में भी इस मामले पर चर्चा हो सकती है। मलेशिया में राजा की भूमिका काफी हद तक औपचारिक होती है, लेकिन वह उस व्यक्ति को नियुक्त करता है जिसे वह मानता है कि संसद में उसे प्रधानमंत्री के रूप में बहुमत का समर्थन प्राप्त है और प्रांत के शासक उसे ऐसी नियुक्तियों पर सलाह दे सकते हैं। इस्माइल की उम्मीदवारी का विरोध करने वाले मलेशियाई लोगों ने एक ऑनलाइन याचिका शुरू की है, जिसमें अब तक 3,40,000 से अधिक हस्ताक्षर किए गए हैं। कई लोगों का मानना ​​​​है कि इस्माइल की नियुक्ति यथास्थिति को बरकरार रखेगी। सात महीने की आपातस्थिति और जून से लॉकडाउन के बावजूद मलेशिया में प्रति व्यक्ति संक्रमण दर और मृत्यु दर दुनिया में सबसे अधिक है। जून के बाद से संक्रमण के दैनिक मामलों में दोगुनी वृद्धि हुई है। बृहस्पतिवार को रिकॉर्ड 22,928 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 15 लाख हो गई। अब तक कुल 13 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारआतंकवाद पर हमारा संदेश स्पष्ट, कोई दोहरा मापदंड नहीं, कोई समझौता नहीं?, भारत और मलेशिया के बीच 11 समझौतों और दस्तावेजों पर हस्ताक्षर, वीडियो

विश्वPM Modi in Malaysia: अर्थव्यवस्था, रक्षा और व्यापार..., मलेशिया और भारत का संयुक्त बयान जारी; जानें पीएम मोदी और PM इब्राहिम की बातचीत के बारे में

विश्व'भारत जल्द ही मलेशिया में नया दूतावास खोलेगा': कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए बोले पीएम मोदी

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

क्रिकेटU19 Asia Cup 2025: भारत ने मलेशिया को 315 रनों से रौंदा, दीपेश देवेंद्रन ने झटके 5 विकेट, विरोधी टीम 93 रनों पर ढेर

विश्व अधिक खबरें

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात