लाइव न्यूज़ :

काबुल हवाई अड्डे के निकट रॉकेट हमले, लोग भयभीत

By भाषा | Updated: August 30, 2021 13:48 IST

Open in App

काबुल, 30 अगस्त (एपी) अमेरिका की अपने नागरिकों को अफगानिस्तान से निकालने की प्रक्रिया के बीच काबुल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट रॉकेट हमले हुए हैं जिससे वहां के लोग भयभीत हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने यह जानकारी दी। रॉकेट हमले सोमवार सुबह काबुल के सलीम कारवां इलाके में हुए। विस्फोट के बाद गोलीबारी शुरू हो गई। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि गोलीबारी कौन कर रहा है। हालांकि रॉकेट हमले में किसी के हताहत होने या न होने की पुष्टि नहीं हुई है। अब तक किसी ने भी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर बताया कि उन्होंने तीन धमाकों की आवाज सुनी और फिर आसमान में आग की तरह चमक उठती देखी। धमाकों के बाद लोग दहशत में हैं। पास में रहने वाले जियाउद्दीन खान ने कहा, ''मैं अपने बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर के अंदर था। अचानक धमाके की आवाज सुनाई दीं। हम तुरंत सुरक्षित हिस्से की तरफ भागे और फर्श पर लेट गए।''वाशिंगटन में, व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी किया कि अधिकारियों ने राष्ट्रपति जो बाइडन को काबुल में ''हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए रॉकेट हमले'' की जानकारी दी है। अमेरिकी सेना से प्रतिक्रिया मांगी गई, लेकिन उसकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। रॉकेट दागे जाने के बाद भी हवाई अड्डे पर अमेरिका का निकासी अभियान जारी है। इससे पहले, रविवार को अमेरिकी सेना ने पुष्टि की कि उसने काबुल के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की तरफ जा रहे ‘‘विस्फोटक लदे एक वाहन’’ को निशाना बनाया, जहां अमेरिकी सेना लोगों को सुरक्षित निकालने के अभियान में जुटी हुई है। एक अफगान अधिकारी ने कहा कि हमले में तीन बच्चों की मौत हो गई। अमेरिका को मंगलवार तक अफगानिस्तान से निकासी की प्रक्रिया पूरी करनी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वपूर्व राष्ट्रपति बाइडन सहित अमेरिकी नेताओं को पीएम मोदी ने उपहार में क्या-क्या दी?, विदेश मंत्रालय ने सूची जारी की, देखिए 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2024 तक की पूरी सूची

विश्वभारत पर लगाए गए 50% टैरिफ खत्म किया जाए, अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के 3 सदस्यों ने रखा प्रस्ताव; ट्रंप की मुश्किलें बढ़ी

विश्वTrump Health Report: व्हाइट हाइस ने जारी किया राष्ट्रपति ट्रंप का एमआरआई स्कैन, जानें हेल्थ रिपोर्ट में क्या आया सामने

विश्वव्हाइट हाउस के पास फायरिंग की घटना में नेशनल गार्ड की मौत, एक की हालात गंभीर, ट्रंप ने दी जानकारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा