लाइव न्यूज़ :

Road Accident in Turkey: तुर्की में सड़क हादसा, तीन दमकलकर्मी, दो चिकित्साकर्मी और 2 पत्रकार समेत 35 लोगों की मौत, 2021 में 5362 लोगों की मौत हुई थी

By भाषा | Updated: August 21, 2022 15:33 IST

Road Accident in Turkey: गृह मंत्री सुलेमान सोयुलू ने बताया कि इस घटना में तीन दमकलकर्मी, दो चिकित्साकर्मी और दो पत्रकार समेत 15 लोगों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देआपात टीम मारडिन प्रांत के डेरिक जा रही थी। एंबुलेंस का पीछे का हिस्सा गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त दिखा और बस राजमार्ग के किनारे की तरफ मुड़ गई।डेरिक में हुआ जब एक ट्रक का ब्रेक फेल हो जाने से उसने दो वाहनों को टक्कर मार दी।

इस्तांबुलः तुर्की में शनिवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद अधिकारियों ने दोनों हादसों की जांच शुरू कर दी है। पहली दुर्घटना गाजिअनटेप और निजिप के बीच राजमार्ग पर हुई, जहां एक यात्री बस और आपात टीम को ले जा रहे वाहन के बीच टक्कर हो गयी।

आपात टीम मारडिन प्रांत के डेरिक जा रही थी। गृह मंत्री सुलेमान सोयुलू ने बताया कि इस घटना में तीन दमकलकर्मी, दो चिकित्साकर्मी और दो पत्रकार समेत 15 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मारे गए लोगों में से आठ लोग बस में सवार थे। ‘इल्हास’ समाचार एजेंसी ने कहा कि दुर्घटना में शामिल लोगों की मदद करने के लिए गए उसके दो पत्रकार भी इस हादसे में मारे गए हैं।

टेलीविजन फुटेज में हादसे के बाद एक एंबुलेंस का पीछे का हिस्सा गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त दिखा और बस राजमार्ग के किनारे की तरफ मुड़ गई। गाजिअनटेप के गवर्नर दावुत गुल ने कहा कि घटना में 22 लोग घायल हो गए। एक अन्य हादसा डेरिक में हुआ जब एक ट्रक का ब्रेक फेल हो जाने से उसने दो वाहनों को टक्कर मार दी।

इस बीच, घटनास्थल पर पहुंची आपात टीम और उपस्थित भीड़ को एक अन्य ट्रक ने टक्कर मार दी। सोयुलू ने बताया कि डेरिक में हुए हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई और 26 अन्य घायल हो गए। मामले में दो चालकों को हिरासत में लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। सड़क सुरक्षा के मामले में तुर्की का रिकॉर्ड खराब रहा है। सरकार के मुताबिक, पिछले साल सड़क हादसों में 5,362 लोगों की मौत हुई थी।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनातुर्की
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल