लाइव न्यूज़ :

आंतरिक ईमेल से खुलासा, डब्ल्यूएचओ को कांगो में यौन दुर्व्यव्हार की थी जानकारी

By भाषा | Updated: May 12, 2021 17:10 IST

Open in App

बेनी (कांगो), 12 मई (एपी) पूर्वोत्तर कांगो में जब सकीना जनवरी 2019 में एक नर्स सहायक के तौर पर काम कर रही थी तो विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के एक चिकित्सक ने उसे उसे इबोला के मामलों की जांच के लिये नौकरी की पेशकश की और वह भी दोगुने वेतन पर- लेकिन रिश्ते रखने की शर्त पर।

सकीना (25) ने कहा, “जब उसने मुझे उसके साथ सोने को कहा तो अपने परिवार की आर्थिक मुश्किलों को देखते हुए…मैंने स्वीकार कर लिया।” उसने कहा कि चिकित्सक बोडाकार डियालो अक्सर डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक द्रोस अदनाहोम गेब्रेयेसस से अपने संपर्कों की बात करता था और उसने यौन संबंधों के बदले उसकी कई दोस्तों को भी नौकरी की पेशकश की।

एसोसिएडेट प्रेस को पता चला है कि कांगो में काम कर रहे डब्ल्यूएचओ के एक कर्मचारी और तीन इबोला विशेषज्ञों ने प्रबंधन को डियालो से जुड़े सामान्य यौन दुर्व्यव्हारों के बारे में आगाह किया था। उन्होंने बताया कि उनसे मामले को आगे नहीं बढ़ाने को कहा गया था।

अनाम कर्मचारियों द्वारा महिलाओं के शोषण के व्यवस्थित आरोपों का सामना कर रहे डब्ल्यूएचओ के आपातकालीन निदेशक डॉ. माइकल रेयान ने कहा, “हमारे पास इस बारे में आपसे ज्यादा कोई जानकारी नहीं है।” संवाद समिति एपी की जांच में हालांकि अब सामने आया कि इस बारे में सार्वजनिक रूप से पता नहीं होने का जिक्र करने वाले डब्ल्यूएचओ के वरिष्ठ प्रबंधन को 2019 में न सिर्फ कथित यौन दुर्व्यव्हार के बारे में बताया गया था बल्कि उससे यह भी पूछा गया था कि आगे इससे कैसे निपटना है।

एपी द्वारा संपर्क किये जाने पर हालांकि डब्ल्यूएचओ के आरोपी कर्मचारियों ने किसी भी तरह के गलत आचरण से इनकार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?