लाइव न्यूज़ :

Russia Ukraine War: 9 मई को रूस-यूक्रेन के बीच रुक जाएगी जंग! जानें पुतिन ने क्यों चुनी ये तारीख

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 25, 2022 11:58 IST

सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूसी सेना को 9 मई तक यूक्रेन के खिलाफ जारी युद्ध को रोकने को कहा है। दरअसल, रूस के लिए 9 मई की तारीख काफी अहम है, इसलिए रूस की ओर से जंग रोकने के लिए ये दिन चुना गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे24 फरवरी को पुतिन ने यूक्रेन में मिलिट्री अभियान की घोषणा की थी।यूक्रेन पर आक्रमण को लेकर रूस की दुनियाभर में आलोचना हो रही है।

कीव: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को एक महीना पूरा हो चुका है। इस बीच ऐसी खबर सामने आ रही है कि 9 मई तक रूस यूक्रेन में आक्रमण रोक सकता है। यूक्रेनी सेना की ओर से यह दावा किया गया है। कीव इंडिपेंडेंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के खुफिया सूत्रों ने दावा किया है कि रूसी सैनिकों को बताया जा रहा है कि युद्ध 9 मई तक समाप्त हो जाना चाहिए।

बता दें कि 9 मई को रूस में व्यापक रूप से नाजी जर्मनी पर विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस बीच यूक्रेन ने मास्को पर अपने हजारों नागरिकों को जबरन रूस ले जाने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही यूक्रेन की ओर से दावा किया कि उनमें से कुछ को "बंधकों" के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है ताकि कीव पर युद्ध छोड़ने के लिए दबाव डाला जा सके। एसोसिएटेड प्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन की अधिकारी ल्यूडमिला डेनिसोवा ने कहा कि 84000 बच्चों सहित 402,000 लोगों को उनकी इच्छा के विरुद्ध रूस ले जाया गया है।

वहीं, क्रेमलिन द्वारा भी लगभग समान आंकड़े पेश किए गए हैं। हालांकि, इन आंकड़ो को लेकर रूस का कहना है कि वे लोग रूस जाना चाहते हैं। बता दें कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पिछले महीने की 24 तारीख को यूक्रेन में मिलिट्री अभियान की घोषणा की थी। ऐसे में अमेरिका व तमाम पश्चिमी देशों ने यूक्रेन पर आक्रमण के खिलाफ रूस पर कड़े से कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। यही नहीं, संयुक्त राष्ट्र में भी रूस के इस कदम की कड़ी आलोचना हो रही है। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादव्लादिमीर पुतिनअमेरिकासंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं